Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Animal Cast Fees: रणबीर कपूर से लेकर Bobby Deol तक, जानिए 'एनिमल' के लिए किसने-कितनी ली फीस?

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Wed, 06 Dec 2023 02:40 PM (IST)

    Animal Star Cast Fees बॉलीवुड फिल्म एनिमल की चर्चा इस समय हर तरफ चल रही है। फिल्म का हर दिन लगातार धमाकेदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इस समय लगातार सुर्खियां ...और पढ़ें

    एनिमल स्टार कास्ट फीस के बारे में जानिए (Photo Credit- T Series)
    एनिमल स्टार कास्ट फीस के बारे में जानिए (Photo Credit- T Series)

    HighLights

    1. 'एनिमल' के लिए स्टार कास्ट ने ली इतनी फीस
    2. रणबीर कपूर चार्ज किए इतने करोड़
    3. बॉक्स ऑफिस पर छाई एनिमल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ranbir Kapoor Fees For Animal: मौजूदा समय में अगर किस फिल्म का फितूर फैंस के सिर चढ़ा हुआ है तो वो मूवी सिर्फ और सिर्फ रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' है। एंटी-हीरो के रोल में रणबीर को 'एनिमल'में देखकर फैंस काफी क्रेजी हो रहे हैं।

    इतना ही नहीं धमाकेदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर ये मूवी इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है। ऐसे में हम आपको इस लेख में इस बात की जानकारी देने जा रहे हैं कि 'एनिमल' के लिए फिल्म की स्टारकास्ट ने कितनी फीस वसूली है।

    'एनिमल' के लिए स्टार कास्ट ने ली इतनी फीस

    डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की 'एनिमल' इस समय लगातार सुर्खियां बटोर रही है। एक तबका इस मूवी की जमकर प्रशंसा कर रहा है। जबकि कुछ लोग इस फिल्म की आलोचना कर रहे हैं। इन सबके बावजूद 'एनिमल' हर रोज शानदार कलेक्शन कर रही है।

    इस मूवी से जुड़ी हर एक अपडेट को जानने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। ऐसे में इस फिल्म की स्टार कास्ट की फीस को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल मिस मालिनी की रिपोर्ट के अनुसार रणबीर कपूर ने 'एनिमल' के लिए करीब 30-40 करोड़ की मोटी रकम वसूली है।

    खबरें और भी

    हालांकि इस मामले की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती। रणबीर के अलावा अपने रोल के हिसाब से 'एनिमल' के खलनायक बॉबी देओल ने 4-5 करोड़, रश्मिका मंदाना 4 करोड़ और अनिल कपूर ने करीब 2 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।

      स्टार   फीस
      रणबीर कपूर   30-40 करोड़
      बॉबी देओल    4-5 करोड़
      रश्मिका मंदाना    4 करोड़
      अनिल कपूर    2 करोड़

    बॉक्स ऑफिस पर 'एनिमल' ने मचाया गदर

    इसके अलावा गौर करें 'एनिमल' की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस की तरफ तो रिलीज के 5 दिन के भीतर इस मूवी ने ताबड़तोड़ कर डाला है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार 5 दिन के बाद रणबीर कपूर की 'एनिमल' की कुल कमाई 284 करोड़ की हो गई है।

    इस बात में कोई दोहराए नहीं है कि रिलीज के छठे दिन ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लेगी।

    ये भी पढे़ें- Animal Box Office Collection Day 5: नॉन हॉलिडे पर 'एनिमल' ने फिर से मचाया गदर , 5वें दिन कर डाली धमाकेदार कमाई