Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Animal Teaser Twitter Reaction: 'ये मैंने क्या देख लिया', रणबीर के 'एनिमल' के टीजर ने इंटरनेट पर मचाया बवाल

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Thu, 28 Sep 2023 12:36 PM (IST)

    Animal Teaser Twitter Reaction रणबीर कपूर के 41वें जन्मदिन के मौके पर मेकर्स ने एनिमल का टीजर रिलीज करके फैंस को तोहफा दिया। संदीप रेड्डी वांगा की फि ...और पढ़ें

    Animal Teaser Twitter Reaction / Photo- Youtube
    Animal Teaser Twitter Reaction / Photo- Youtube

    HighLights

    1. रणबीर कपूर के एनिमल के टीजर ने मचाया गदर
    2. सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दिए रणबीर के गैंगस्टर लुक को ऐसा रिएक्शन
    3. यूट्यूब पर 'एनिमल' के टीजर को मिले इतने व्यूज

     नई दिल्ली, जेएनएन। Animal Teaser Twitter Reaction: रणबीर कपूर एक बार फिर से फिल्मी परदे पर अपना जादू चलाने की पक्की तैयारी कर चुके हैं। उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'एनिमल' का टीजर फाइनली मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। इस फिल्म में 'सांवरिया' एक्टर रणबीर कपूर के साथ पहली बार साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की जोड़ी फैंस को देखने को मिलेगी।

    'अर्जुन रेड्डी' और 'कबीर सिंह' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बेताज बादशाह संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म में रणबीर कपूर का मासूम लड़के से लेकर गैंगस्टर बनने तक का सफर दिखाया है। एनिमल के टीजर को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कैसी प्रतिकिया दी, यहां पर पढ़ें ट्विटर रिव्यू।

    रणबीर के 'एनिमल' के टीजर को देख लोगों ने कही ये बात

    रणबीर कपूर की आगामी फिल्म 'एनिमल' के टीजर के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर भी यूजर्स एक्टिव हो गए। इस टीजर पर फैंस अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। खास बात ये है कि रणबीर कपूर को बिल्कुल अलग अवतार में देखकर फैंस के चेहरों पर बड़ी सी मुस्कान आ गयी है।

    यह भी पढ़ें: Animal Teaser Out: रिलीज हुआ 'एनिमल' का टीजर, रणबीर कपूर दमदार तो कड़क लगे अनिल कपूर, भरपूर एक्शन का वादा

    एक यूजर ने रणबीर को बॉक्स ऑफिस का 'डार्क हॉर्स' कहकर संबोधित किया। यूजर ने लिखा, "ये क्या था जो मैंने अभी-अभी देखा। एनिमल के टीजर ने धमाका कर दिया।

    रणबीर कपूर बॉक्स ऑफिस के 'डार्क हॉर्स' हैं। रणबीर की एक्टिंग और स्वैग ही ऑडियंस चाहती थी"। दूसरे यूजर ने लिखा, "अमन से एनिमल बनने का ये सफर बहुत ही शानदार है। इस फिल्म को देखने का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं"।

    खबरें और भी

    अन्य यूजर ने लिखा, "ओपनिंग सीन ने ही ये बता दिया कि रणबीर कपूर इंडियन सिनेमा के सबसे शानदार एक्टर क्यों कहे जाते हैं"।

    Youtube पर आते ही 'एनिमल' की टीजर को मिले इतने व्यूज

    रणबीर कपूर के गैंगस्टर लुक पर सिर्फ फैंस ही प्यार नहीं लुटा रहे हैं, बल्कि उनके एनिमल के टीजर ने रिलीज होते ही Youtube पर भी गदर मचा दिया है। सुबह साढ़े 10 बजे के करीब अनिल कपूर-बॉबी देओल और रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म का टीजर डाला गया।

    1 घंटे के अंदर ही रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म के टीजर को 1.7 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। सोशल मीडिया पर सिर्फ ट्विटर पर ही नहीं, बल्कि Youtube पर भी फैंस अपना प्यार लुटाने से पीछे नहीं हटे।

    वह संदीप रेड्डी वांगा और रणबीर कपूर की इस साझेदारी को देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। 'एनिमल' 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

    यह भी पढ़ें: Ranbir Kapoor Birthday: इस मोबाइल गेम के एडिक्ट हैं रणबीर कपूर, जानिये उनकी लाइफ से जुड़ी 10 दिलचस्प बातें