यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ranbir Kapoor Birthday: इस मोबाइल गेम के एडिक्ट हैं रणबीर कपूर, जानिये उनकी लाइफ से जुड़ी 10 दिलचस्प बातें
Ranbir Kapoor Birthday Special बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर का करियर ऊंचाइयां छू रहा है। ब्रह्मास्त्र और तू झूठी मैं मक्कार के साथ बैक टू बैक सुपरहिट फि ...और पढ़ें

HighLights
- 28 सितंबर 2023 को रणबीर कपूर मनाएंगे 41 वां जन्मदिन
- जानिये रणबीर कपूर के बारे में 10 अनसुने किस्से
- 28 सितंबर को 'एनिमल' का टीजर होगा रिलीज
नई दिल्ली, जेएनएन। Ranbir Kapoor Birthday Special: बॉलीवुड के सांवरिया रणबीर कपूर अपने गुड लुक्स और अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। साल 2007 में संजय लीला भंसाली के निर्देशन की फिल्म 'सांवरिया' से अपना एक्टिंग टैलेंट दिखाने वाले रणबीर की गिनती आज के समय में बॉलीवुड के सुपरस्टार्स में होती है।
'ब्रह्मास्त्र' और 'तू झूठी' मैं मक्कार के साथ बैक टू बैक सुपरहिट फिल्में देने वाले रणबीर जल्द ही संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' में गैंगस्टर बने नजर आएंगे। मोस्ट अवेटेड फिल्म से उनके दो पोस्टर आ चुके हैं, जिसने फैंस की बेचैनी को दोगुना कर दिया है। 'एनिमल' का टीजर 28 सितंबर यानी कि रणबीर कपूर के जन्मदिन पर आने वाला है।
रणबीर कपूर मना रहे हैं 41वां जन्मदिन
मुंबई में जन्में रणबीर कपूर 28 सितंबर को अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म सन 1982 में ऋषि कपूर और नीतू कपूर के घर हुआ था। राज कपूर के पोते रणबीर कपूर आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। उनकी फैमिली लाइफ, लव लाइफ और प्रोफेशनल जिंदगी से जुड़ी कई बातें आप जानते होंगे।
आज 'एनिमल' एक्टर के 41वें जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको उनसे जुड़े 10 ऐसे दिलचस्प अनसुने किस्से बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में शायद ही आपको इससे पहले पता हो। उनकी लाइफ के ये फैक्ट्स जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: रणबीर कपूर की Animal के बिके थिएट्रिकल राइट्स, तेलुगु के बड़े ड्रिस्ट्रीब्यूर संग इतने करोड़ में हुई डील
रणबीर कपूर की जिंदगी के 10 अनसुने किस्से
- रणबीर कपूर एक अच्छे अभिनेता होने के साथ-साथ एक अच्छे डांसर भी हैं। बॉलीवुड पर तो उनकी पकड़ मजबूत है ही, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जैज (JAZZ)और बैलेट(Ballet)में भी उन्होंने ट्रेनिंग ली हुई है। उन्होंने डांस के साथ-साथ डिक्शन और हॉर्स राइडिंग भी सीखी है।
बेटी राहा के साथ रणबीर कपूर को समय बिताना है बहुत पसंद
अपनी लव लाइफ को लेकर हमेशा ही चर्चा में रहे रणबीर कपूर ने साल 14 अप्रैल 2022 में आलिया भट्ट से शादी की थी। नवंबर 2022 में दोनों ने अपनी पहली संतान 'राहा' का वेलकम किया।
आपको बता दें कि रणबीर कपूर को जब भी अपने बिजी शेड्यूल से समय मिलता है, तो वह उसे अपनी बेटी के साथ बिताते हैं। हाल ही में रणबीर ने अपनी पसंदीदा कैप पर भी बेटी 'राहा' का नाम लिखवाया है।