Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhamaal 4 में बिना ऑडिशन कैसे हुई रणवीर सिंह की ऑनस्क्रीन 'बहन' की एंट्री? अंजलि आनंद ने बताया पर्दे के पीछे का दिलचस्प किस्सा

    By Smita SrivastavaEdited By: Ekta Gupta
    Updated: Fri, 10 Jul 2026 04:59 PM (IST)

    Dhamaal 4 सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है, इस बीच फिल्म में अहम किरदार निभाने वाली अंजलि आनंद ने बताया कि उन्हें फिल्म में रोल बिना किसी ऑडिशन के कैसे ...और पढ़ें

    धमाल 4 में नजर आ रहीं अंजलि आनंद

    धमाल 4 में नजर आ रहीं अंजलि आनंद

    HighLights

    1. धमाल 4 में नजर आ रहीं अंजलि आनंद

    2. बिना ऑडिशन एक्ट्रेस को मिली फिल्म

    3. रणवीर सिंह की ऑनस्क्रीन बहन का निभा चुकीं रोल

    स्मिता श्रीवास्तव, मुंबई। पहले मैंने टेलीविजन पर काम किया था, इसलिए जो लोग टीवी देखते थे, वे मुझे जानते थे। फिल्म इंडस्ट्री के बहुत ज्‍यादा लोग मुझे नहीं जानते थे। फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) ने मेरे लिए यह बदल दिया। इंडस्ट्री के लोग मुझे पहचानने लगे। अब किसी को दोबारा परिचय नहीं देना पड़ता है। यह कहना है अभिनेत्री अंजलि आनंद का। वह शुक्रवार को रिलीज हो रही फिल्म 'धमाल 4' में कामेडी करती दिखेंगी।

    बिना ऑडिशन के 'धमाल 4' में कैसे हुई अंजलि की एंट्री?

    धमाल  4 (Dhamaal 4) से जुड़ने को लेकर वह कहती है कि मुझे लगता है कि यह फिल्म मेरे हिस्से में आनी ही थी। जब मेरी डायरेक्टर इंद्र कुमार से मुलाकात हुई, तो हमने करीब ढाई घंटे तक फिल्म की बात ही नहीं की। हम उनकी पुरानी फिल्मों के बारे में बातें करते रहे। फिर उन्होंने बस इतना कहा कि बेटा, मुझे तुम्हारा आडिशन लेने की जरूरत नहीं है। तुम इस फिल्म का हिस्सा हो। मुझे लगता है कि उन्होंने फिल्मों के प्रति मेरा प्यार देखा। उन्होंने मेरा दूसरा कोई काम भी नहीं देखा था, लेकिन शुरू से ही मुझ पर भरोसा किया।

    anjali (4)

     

    यह भी पढ़ें- Dhamaal 4 X Review: 'टोटल धमाल' और 'सन ऑफ सरदार 2' से लाख गुना बेहतर, अजय-रितेश की Comedy Film पर दर्शकों का रिव्यू

    फिल्म में अजय देवगन (Ajay Devgn), अरशद वारसी (Arshad Warsi), रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh), रवि किशन, संजय मिश्रा समेत कई बेहतरीन कॉमेडी करने वाले कलाकार हैं। उनके साथ काम करने को लेकर अंजलि कहती हैं कि बचपन से धमाल, भागम भाग, भूल भुलैया, गोलमाल से लेकर फिर हेरा फेरी तक मैंने सारी कॉमेडी फिल्‍में देखी हैं। ये मेरे दोस्तों की भी पसंदीदा फिल्में हैं। उनके डायलॉग आज भी हम सबको जुबानी याद हैं। मैं तो बस उस पल का इंतजार कर रही थी, जब मुझे भी अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा और मैं यह साबित कर पाऊंगी कि मैंने इन सभी फिल्मों से बहुत कुछ सीखा है।

    anjali (2)

    रितेश देशमुख का ये सीन कभी नहीं भूलतीं अंजलि

    अंजलि ने आगे कहा, 'अब उनके साथ परफार्म करने को मिल रहा है। सच कहूं तो मेरा अंदर का बच्चा बहुत खुश था। रितेश देशमुख से जब मैं पहली बार से मिली, तो मैंने उनसे कहा कि आपने जो फिल्‍म हे बेबी में शावर वाले सीन में गाना गाया था, उसे मैं आज तक नहीं भूल पाई हूं। वह सीन मेरे और मेरे दोस्तों के बीच आज भी सबसे पसंदीदा है। हम अक्सर उस सीन की नकल करते हैं।

    खबरें और भी

    anjali (3)

    बन टिक्की में कैसा रहा जीनत अमान के साथ एक्सपीरियंस

    फिल्‍म बन टिक्‍की में जीनत अमान (Zeemnat Aman) के साथ काम के अनुभवों पर वह कहती हैं कि शादी से पहले मेरी मां उनकी बॉडी डबल हुआ करती थीं। शबाना आजमी (Shabana Azmi) ने उन्हें बताया था कि मैं उनकी बेटी हूं। उन्हें यह बात याद रही। मेरी मां हमेशा से उनकी बहुत बड़ी फैन रही हैं और उन्होंने मुझे उनके बारे में कई किस्से सुनाए हैं।

    मेरी मां बैकग्राउंड डांसर, असिस्टेंट कोरियोग्राफर और बाडी डबल के तौर पर काम करती थीं। उस समय आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी, इसलिए जो भी काम मिलता था, वह कर लेती थीं।

    मां को देना चाहती हूं अच्छे दिन- अंजलि

    वेब सीरीज डब्‍बा कार्टेल की स्‍क्रीनिंग के समय भी मां मेरे साथ आई थीं। वहां उन्हें उनके पुराने साथी कलाकार मिले थे। उसी दौरान उनकी मुलाकात रेखाजी जी से भी हुई। दोनों बहुत प्यार से मिलीं, क्योंकि वे पहले साथ काम कर चुकी थीं। हालांकि मेरी मां का पिछले 25–30 सालों से इंडस्ट्री में किसी से कोई संपर्क नहीं था। मेरे पिताजी के निधन के बाद तो जैसे सब रिश्ते ही टूट गए थे। किसी को यह भी नहीं पता था कि हम लोग कहां हैं और कैसे हैं। मेरी मां ने जीवन में बहुत कठिन दिन देखे हैं। लेकिन अब मेरी जिम्मेदारी है कि मैं उन्हें अच्छे दिन दूं।

    धमाल 4 ने 20 जुलाई को सिनेमाघरों में एंट्री की है, इस फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी की चौकड़ी फिर से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है।

    यह भी पढ़ें- हॉलीवुड के कल्ट सॉन्ग से कॉपी निकला Dhamaal 4 का गाना, Paisa Lao सुनकर चकरा जाएगा सिर; सदमे में इंटरनेट!