Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Anjali Arora Video: 'जवान' के इस सॉन्ग पर अंजलि अरोड़ा ने किया गजब का डांस, मिनटों में वायरल हुआ वीडियो

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Tue, 12 Sep 2023 08:35 PM (IST)

    Anjali Arora Dance On Chaleya Song फिल्म जवान के गानों का क्रेज इस समय हर तरफ छाया हुआ है। सोशल मीडिया पर शाह रुख खान की फिल्म के गानों पर लोग जमकर री ...और पढ़ें

    शाह रुख खान के इस गाने पर अंजलि अरोड़ा ने किया गजब का डांस (Photo Credit-Social Media)
    शाह रुख खान के इस गाने पर अंजलि अरोड़ा ने किया गजब का डांस (Photo Credit-Social Media)

    HighLights

    1. 'जवान' के गाने पर अंजलि अरोड़ा ने लगाए ठुमके
    2. सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अंजलि का वीडियो
    3. शाह रुख खान के इस गाने पर अंजलि ने किया शानदार डांस

    नई दिल्ली जेएनएन: Anjali Arora Dance On Shah Rukh Khan Jawan Chaleya Song: सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा किसी अलग परिचय की मोहताज नहीं हैं। 'कच्चा बादाम' वायरल सॉन्ग पर शानदार डांस रील्स के जरिए अंजलि रातों-रात स्टार बन गईं। अपने कमाल के डांस के लिए अंजलि काफी जानी जाती हैं।

    इस बीच अंजलि अरोड़ा का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें वह शाह रुख खान स्टारर फिल्म 'जवान' के पॉपुलर रोमांटिक सॉन्ग 'चलेया' पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं। आलम ये है कि ओटीटी शो 'लॉक अप' फेम अंजलि का ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

    'जवान' के गाने पर अंजलि अरोड़ा ने लगाए ठुमके

    इंडिया के टॉप सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का जिक्र किया जाए तो उसमें अंजलि अरोड़ा का नाम जरूर शामिल होगा। मौजूदा समय में सोशल मीडिया पर शाह रुख खान और नयनतारा की फिल्म 'जवान' का चलेया सॉन्ग खूब ट्रेंड कर रहा है। तमाम सेलेब्स और फैंस इस गाने पर डांस रील्स वीडियो बना रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Anjali Arora (@anjimaxuofficially)

    ऐसे में भला अंजलि अरोड़ा कैसे पीछे रह सकती थीं। बुधवार को अंजलि अरोड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह जवान के चलेया सॉन्ग पर शानदार तरीके से ठुमके लगाते हुई नजर आ रही हैं। अंजलि के ये डांस मूव्स इतने शानदार हैं, जिन्हें देखकर आप भी उनके दीवाने हो जाएंगे।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Anjali Arora (@anjimaxuofficially)

    हमेशा की तरह इस बार भी गजब डांस दिखाकर अंजलि अरोड़ा ने महफिल लूट ली है, जिसके चलते उनका ये वीडियो इंटरनेट पर जमकर धूम मचा रहा है। आलम ये है कि फैंस भी अंजलि अरोड़ा के इस वीडियो पर लगातार लाइक और कमेंट कर रहे हैं।

    वायरल एमएमएस (MMS) से जुड़ा था अंजलि अरोड़ा का नाम

    सोशल मीडिया पर बीते साल एक एमएमएस (MMS) वीडियो जमकर वायरल हुआ था। नेटिजंस की ओर से ऐसी काफी चर्चा चली कि इस वायरल वीडियो में दिखने वाली लड़की अंजलि अरोड़ा की तरह दिख रही है।

    लेकिन अंजलि ने इस मामले पर अपना रिएक्शन देते हुए इसे सिरे से खारिज कर दिया। हालांकि इसको लेकर अंजलि अरोड़ा के नाम ने काफी तूल पकड़ा था।

    ये भी पढ़ें- Jawan: शर्त लगा लो! फोटो में नजर आने वाली इस छोटी बच्ची को नहीं पहचान पाएंगे आप, ‘जवान’ में निभाया अहम किरदार