Anjali Arora की 'श्री रामायण कथा' में किसने निभाया 'राम' और 'लक्ष्मण' का किरदार? लुक्स देख भड़के लोग
अंजलि अरोड़ा की आगामी फिल्म 'श्री रामायण कथा' (Shri Ramayana Katha) में राम और लक्ष्मण की भूमिका कौन निभा रहा है, जानिए इस बारे में...

श्री रामायण कथा की स्टार कास्ट। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नितेश तिवारी निर्देशित 4000 करोड़ी रामायण (Ramayana) से पहले सिनेमाघरों में अंजलि अरोड़ा की 'महाकाव्य श्री रामायण कथा- श्री राम की' (Mahakavya Shri Ramayan Katha- Shri Ram Ki) रिलीज होने वाली है।
अभिषेक सिंह के निर्देशन में बनी पौराणिक फिल्म 'श्री रामायण कथा' (Shri Ramayan Katha) का टीजर रिलीज कर दिया गया है। जब से टीजर सामने आया है, तब से सोशल मीडिया पर अंजलि अरोड़ा के अलावा फिल्म में राम और लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले एक्टर्स की चर्चा हो रही है।
चलिए आपको बताते हैं कि इस फिल्म में कौन राम और कौन श्रीकृष्ण की भूमिका निभा रहा है...
श्री रामायण कथा में कौन बना राम?
अंजलि अरोड़ा की फिल्म 'श्री रामायण कथा' में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले एक्टर कोई और नहीं बल्कि देव शर्मा (Dev Sharma) हैं। वह पहले भी बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2014 में आई हिमांश कोहली और रकुल प्रीत सिंह स्टारर यारियां से की थी।

इसके अलावा देव शर्मा टाइगर श्रॉफ स्टारर हीरोपंती, भवानी माणी तेसन, मुजफ्फरनगर और दोस्ती जिंदाबाद जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 5 लाख 39 हजार लोग फॉलो कर रहे हैं।
कौन हैं फिल्म के लक्ष्मण?
'श्री रामायण कथा' में राम और सीता के साथ-साथ लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले एक्टर की भी चर्चा हो रही है। इस किरदार को निभाने वाले एक्टर शील वर्मा (Sheel Verma) हैं। वह भी कुछ समय से एक्टिंग वर्ल्ड में काम कर रहे हैं। उन्होंने 'गैंग्स ऑफ रायपुर' और 'कभी कभी इत्तेफाक से' में काम किया है।

टीजर देख भड़के यूजर्स
जब से 'श्री रामायण कथा' का टीजर सामने आया है, लोग अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। फिल्म की कास्टिंग, लुक्स और VFX के लिए जमकर ट्रोलिंग हो रही है। माता सीता के रोल में कच्चा बादाम गर्ल कही जाने वाली अंजलि अरोड़ा की कास्टिंग पर भी सवाल उठ रहे हैं।
आपको मालूम हो कि फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में रजनीश दुग्गल भी अहम भूमिका में हैं।
यह भी पढ़ें- 'माता सीता' का रोल निभाकर ट्रोल हुईं 'कच्चा बादाम गर्ल' Anjali Arora, नहीं पड़ा कोई असर; नया वीडियो किया शेयर
यह भी पढ़ें- 'कोई भी नहीं देखेगा...' Shri Ramayan Katha में सीता के किरदार में नजर आईं कच्चा बादाम गर्ल, टीजर देख भड़के यूजर्स
