'कोई भी नहीं देखेगा...' Shri Ramayan Katha में सीता के किरदार में नजर आईं कच्चा बादाम गर्ल, टीजर देख भड़के यूजर्स
अंजलि अरोड़ा 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' में सीता का किरदार निभा रही हैं, जिसके टीजर को सोशल मीडिया पर भारी आलोचना मिल रही है।
-1787147173315_m.webp)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आने वाली फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा – श्री राम की' (Shri Ramayan Katha) में कच्चा बादाम (Kaccha Badam) फेम अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) मां सीता का किरदार निभाने जा रहीं हैं। हाल ही में इसका टीजर रिलीज किया गया और सोशल मीडिया पर इसकी बहुत आलोचना हो रही है।
एक तरफ नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी रणबीर कपूर और यश की रामायण पार्ट 1 है तो दूसरी तरफ ये 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का टीजर। इसे देखने वाले हजारों लोगों का कहना है कि दुनिया को रणबीर कपूर से माफी मांगनी चाहिए।
टीजर देखने के बाद लोगों ने निकाला गुस्सा
'कच्चा बादाम' से मशहूर हुईं इन्फ्लुएंसर अंजलि इस फिल्म से अपना डेब्यू कर रही हैं और वह 'रामायण के सस्ते वर्जन' में माता सीता का रोल निभा रही हैं। गलत कास्टिंग से लेकर खराब फ्रेम और घटिया वीएफएक्स (VFX) शॉट्स तक, टीजर को ऑनलाइन काफी आलोचना मिल रही है।

वहीं कुछ यूजर्स तो इतना गंदा टीजर देखकर बहुत नाराज हुए और जनता की भावनाओं को भुनाने के लिए निर्माताओं की आलोचना की। उन्होंने अंजलि अरोड़ा को सीता मां के लिए सबसे बड़ी गलती बताया। एक यूजर ने लिखा,'कच्चा बादाम खरीदने के बाद मां सीता का रोल कर रही है।'
एक अन्य नेटीजन ने लिखा,'जो लोग रणबीर की रामायण को टीवी सीरियल कह रहे, उन्हें ये लगातार रिपोट पर दिखाओ।' एक अन्य ने लिखा,'कोई भी इस भद्दे काम को नहीं देख रहा है।'
'MAHAKAVYA SHRI RAMAYAN KATHA' FIRST POSTER + TEASER OUT NOW – 25 SEPT 2026 RELEASE IN HINDI & CHHATTISGARHI... The first poster and teaser of #MahakavyaShriRamayanKatha have been unveiled… The film features #DevSharma as Shri Ram and marks #AnjaliArora's feature-film debut as… pic.twitter.com/oSa8mdBBXT
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 18, 2026
एक इंटरनेट यूजर ने कहा,'ये क्या बकवास बना दिया है।' एक अन्य इंटरनेट यूजर ने लिखा, 'कच्चा बादाम... और माता सीता... शर्म करो।'
कब रिलीज होगी फिल्म?
वहीं माता सीता का किरदार निभाने वालीं अंजलि अरोड़ा ने फिल्म में अपने किरदार को लेकर कहा,'मेरे लिए माता सीता का किरदार निभाना मेरी जिंदगी के सबसे भावुक और जिम्मेदारी भरे सफर में से एक रहा है। वे अपार शक्ति, गरिमा, धैर्य और आस्था की प्रतीक हैं।' 'महाकाव्य श्री रामायण कथा अगले महीने 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
