Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ankit Gupta ने रूमर्ड गर्लफ्रेंड Priyanka Chahar Choudhary संग सेलिब्रेट किया बर्थडे, कोजी होते हुए दिखा कपल

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Wed, 08 Nov 2023 02:27 PM (GMT+05:30)

    Ankit Gupta And Priyanka Chahar Choudhary अंकित गुप्ता ( Ankit Gupta ) ने एक्ट्रेस और रूमर्ड गर्लफ्रेंड प्रियंका चाहर चौधरी ( Priyanka Chahar Choudh ...और पढ़ें

    प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता (Photo Instagram)
    प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता (Photo Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ankit Gupta And Priyanka Chahar Choudhary: टीवी एक्टर और बिग बॉस 16 में नजर आ चुके अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) ने 6 नवंबर को अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास दिन को एक्टर ने अपनी रुमर्ड गर्लफ्रेंड टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) के साथ सेलिब्रेट किया। सोशल मीडिया पर सेलिब्रेशन की कुछ नई फोटोज सामने आई है।

    अंकिता और प्रियंका की नई तस्वीरे

    अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) ने अपने इंस्टाग्राम पर बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ फोटोज और वीडियो साझा किए है, जिसमें प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) भी उनके साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में अंकित गुप्ता केक के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। दूसरी फोटो में अंकित अपना बर्थडे केक काटते नजर आ रहे हैं और रूमर्ड गर्लफ्रेंड प्रियंका चाहर चौधरी संग कोजी होते दिखाई दे रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Ankit Gupta (@6_ankitgupta)

    गोवा में मनाया जन्मदिन

    अंकित ने अपने जन्मदिन के सेलिब्रेशन के लिए प्रियंका को प्यार भरे अंदाज में थैंक्स भी बोला है। एक्टर ने लिखा, मुझे पता है कि मैं एक असामाजिक व्यक्ति हूं और मैं सोशल मीडिया पर भी एक्टिव नहीं हूं, लेकिन यहां यह दुनिया के सभी लोगों की कड़ी मेहनत का परिणाम है, जिन्हें मैं प्यार करता हूं, और मेरे जन्मदिन को इतना खास बनाने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। मेरे लोगों को धन्यवाद और यहां उस व्यक्ति को स्पेशन थैंक्यू, जिसने इसे संभव बनाया @priyankachaharchoudhary।

    प्रियंका ने किया था पोस्ट

    यह भी पढ़ें- पूल में प्रियंका चौधरी ने मनाया Ankit Gupta का बर्थ डे, हॉटनेस से भरी ये रोमांटिक फोटो हुई सोशल मीडिया पर वायरल

    इससे पहले एक्ट्रेस प्रियंका ने सोशल मीडिया अंकित को बधाई देते हुए कुछ फोटोज पोस्ट की थी, जिसमें दोनों पूल पार्टी एंजॉय करते दिखाई दिए थे। फोटो में प्रियंका ग्रीन कलर की बिकिनी पहने नजर आई थी।

    बता दें, एक इंटरव्यू में प्रियंका ने अपने और अंकित के रिश्ते पर कहा था कि, 'यह रिश्ता बिल्कुल एक प्यारी सी दोस्ती कहलाता है। मैं ईमानदारी से बताऊं तो वह मेरा बहुत अच्छा दोस्त है।

    खबरें और भी