विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अंकिता लोखंडे ने सुशांत को सबके सामने जड़ा तमाचा!

By Monika SharmaEdited By:
Published: Mon, 27 Apr 2015 01:20 PM (IST)Updated: Mon, 27 Apr 2015 05:30 PM (IST)

छोटे पर्दे से बड़े पर्दे पर आए सुशांत सिंह राजपूत को उनकी गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने थप्पड़ जड़ दिया, वो ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। छोटे पर्दे से बड़े पर्दे पर आए सुशांत सिंह राजपूत को उनकी गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने थप्पड़ जड़ दिया, वो भी सबके सामने। अंकिता पब्लिकली पहले भी ऐसा कर चुकी हैं।

नेपाल भूकंप : काठमांडू एयरपोर्ट पर फंसे डायरेक्टर कुणाल देशमुख

चर्चा है कि पिछले दिनों सुशांत और अंकिता एक पार्टी के लिए मुंबई के एक क्लब में गए थे। पार्टी में सुशांत ने काफी शराब पी ली। शराब पीने के बाद उन्होंने फीमेल फ्रेंड्स के साथ डांस करना शुरू कर दिया, जिससे अंकिता बेहद चिढ़ गई। उन्होंने सुशांत को कंट्रोल में करने की काफी कोशिश की, लेकिन वो ऐसा कर न सकीं। सुशांत और उनकी फीमेल फेंड्स के बीच जब बात आगे बढ़ गई, तो उन्होंने सुशांत को सबके सामने तमाचा जड़ दिया।

मीरा के एक्स-बॉयफ्रेंड को देखकर टूट जाएगा शाहिद का दिल?

ये पहला मौका नहीं है जब अंकिता ने ऐसा किया हो, कुछ साल पहले भी उन्होंने यशराज स्टूडियो में सुशांत को तमाचा मार दिया था। हालांकि बाद में अंकिता ने इस बात से इंकार कर दिया था।

ये सभी जानते हैं कि सुशांत और अंकिता पांच साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। बीच-बीच में दोनों की शादी की खबरें भी सुर्खियों में बनी रहीं। टीवी एक्ट्रेस अंकिता ने जीटीवी के पॉपुलर शो ‘पवित्र रिश्ता’ में लीड रोल किया था। वहीं, सुशांत भी टीवी की दुनिया में काम करने के बाद अब बॉलीवुड में अपने कदम जमा चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ‘काई पो छे’, ‘शुद्ध देशी रोमांस’ और ‘डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी’ जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी की छाप छोड़ी।

राधिका आप्टे का न्यूड वीडियो व्हाट्सएप पर हुआ वायरल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।