यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss 17 के कंटेस्टेंट का हुआ रीयूनियन, अंकिता लोखंडे का डांस देख लोगों ने कर दिया ट्रोल
बिग बॉस 17 खत्म होने के बाद भी लाइमलाइट में बना हुआ है। इसके कंटेस्टेंट तीन महीने से ज्यादा का समय घर में बिताने के बाद अब बाहर एन्जॉय कर रहे हैं। हाल ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 का खिताब इस बार मुनव्वर फारुकी ने अपने नाम किया। वहीं, अभिषेक कुमार फर्स्ट रनर-अप बने और मनारा सेकंड रनर-अप रहीं। शो खत्म होने के बाद इसके कंटेस्टेंट बाहर आकर पार्टी कर रहे हैं। हाल ही में, समर्थ जुरल, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन और ओरी को साथ में पार्टी करते हुए देखा गया, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।
दोस्तों संग दिए जमकर पोज
सोशल मीडिया हैंडल पर सितारों के फैन पेजों ने बिग बॉस 17 के कुछ कंटेस्टेंट के रीयूनियन की तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में अंकिता और विक्की के साथ-साथ समर्थ जुरेल और बॉलीवुड के पसंदीदा ओरी भी दिखाई दे रहे हैं। ओरी बिग बॉस 17 में भी खास मेहमान बनकर आए थे।
यह भी पढ़ें: Vicky Jain को मैसेज करने से झिझक रही हैं Mannara Chopra, Ankita Lokhande के लिए कही ये बड़ी बात

इन फोटोज में देखा जा सकता है कि अंकिता ऑरेंज कलर की ऑफ-शोल्डर ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, विक्की ने ब्लैक फॉर्मल ड्रेस में पहनी। ओरी और समर्थ दोनों को कैजुअल लुक में देखा गया।
समर्थ संग अंकिता ने किया डांस
इसके साथ ही अंकिता का एक और वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह चिंटू के साथ डांस करते हुए नजर आ रही हैं। उनके यह डांस वीडियो लोगों को पसंद नहीं आया और उन्होंने एक्ट्रेस को ट्रोल कर दिया।
डांस के लिए ट्रोल हुईं अंकिता
इस डांस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'बिलासपुर वाली सासु मां देख रही होंगी। एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'संस्कारी बहू'। एक तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'सासु मां किधर है'।
खबरें और भी
बता दें कि अंकिता ने बिग बॉस 17 में टॉप 5 फाइनलिस्ट में अपनी जगह बनाई थी। इसके बाद वह टॉप 3 से बाहर हो गईं। एक दिन पहले अंकिता ने विक्की संग भी अपनी तस्वीरें शेयर की थीं।