विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'ओम पुरी ने मेरी बहन की जिंदगी बर्बाद कर दी...', Annu Kapoor ने दिवंगत एक्टर पर निकाली भड़ास

Published: Fri, 24 Apr 2026 11:49 AM (IST)

दिवंगत अभिनेता ओम पुरी (Om Puri) की शादी अन्नू कपूर (Annu Kapoor) की बहन से हुई थी। हाल ही में अन्नू ने ओम पुरी पर गुस्सा निकाला है।

दिवंगत अभिनेता ओम पुरी को लेकर बोले अन्नू कपूर। फोटो क्रेडिट- एक्स

दिवंगत अभिनेता ओम पुरी को लेकर बोले अन्नू कपूर। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता अन्नू कपूर (Annu Kapoor) ने दिवंगत अभिनेता ओम पुरी (Om Puri) पर गुस्सा निकाला है। एक हालिया इंटरव्यू में अभिनेता ने कहा कि ओम पुरी ने उनकी बहन की जिंदगी तबाह कर दी थी। 

इस बात में कोई दोराय नहीं है कि ओम पुरी हिंदी सिनेमा के वर्सेटाइल एक्टर्स में से एक थे जिन्होंने अपने अभिनय की अमिट छाप छोड़ी। हालांकि, निजी जिंदगी उनकी निजी जिंदगी विवादों में रही। साल 1991 में उन्होंने अन्नू कपूर की बहन सीमा कपूर से शादी की थी जो 8 महीने भी नहीं चल पाई थी।

ओम पुरी पर अन्नू कपूर का आरोप

ओम पुरी पर आरोप लगा था कि उनका किसी और के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था। इसी वजह से उनका सीमा कपूर से रिश्ता टूटा। अब सालों बाद अन्नू कपूर ने ओम पुरी पर अपनी बहन की जिंदगी बर्बाद करने का आरोप लगाया है। 

अन्नू कपूर की बहन को दिया था धोखा

सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचत में अन्नू कपूर ने कहा, "ओम पुरी एक जबरदस्त एक्टर थे। उनके जैसा कोई महान एक्टर नहीं था, लेकिन यह एक अलग बात है। वह किसी के पति बने और पति बनने के बाद उन्होंने एक महिला के साथ विश्वासघात किया। यहीं पर सब कुछ गलत हो गया और मैं उस महिला का भाई हूं।"

यह भी पढ़ें- 69 साल के अन्नू कपूर ने Tamannaah Bhatia की बॉडी पर की भद्दी टिप्पणी, यूजर्स बोले - अश्लील आदमी

Annu Kapoor

आखिरी समय में बहन ने रखा था ख्याल

अन्नू कपूर ने आगे कहा, "वह 10 साल पहले ही चले गए होते, मेरी बहन ने ही उनकी देखभाल की थी। जब आपका शरीर कमजोर और नाजुक हो गया, तब आप वापस आए। मैं अपनी बहन से भी नाराज और परेशान था। मेरी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, लेकिन इस बात का अफसोस जरूर है कि मेरी बहन सीमा कपूर की जिंदगी बर्बाद हो गई। अब उनका कोई सहारा नहीं है।"

Om Puri

Om Puri with first wife Seema Kapoor- X

अन्नू कपूर से डरते थे ओम पुरी

अन्नू कपूर ने यह भी कहा, "अगर मैं वे कहानियां सुनाना शुरू कर दूं तो मामला बिगड़ जाएगा, क्योंकि मेरे अंदर का भाई बाहर आ जाएगा। ओम पुरी भी मुझसे बहुत डरते थे, क्योंकि मैं मुंहफट हूं। मुझे किसी का डर नहीं है। मैं बेबस था, मैं कुछ नहीं कर सकता था।

यह भी पढ़ें- बॉलीवुड ही नहीं, Hollywood में भी चला Om Puri का जादू, कभी FTII में एडमिशन लेने के लिए नहीं थे 280 रुपये