Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रिलीज से पहले Hamare Baarah स्टार कास्ट को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस में रिपोर्ट दर्ज

    Updated: Fri, 24 May 2024 08:30 PM (IST)

    अक्सर देखा जाता है कि सामाजिक मुद्दे फिल्ममेकर्स की पहली पसंद मानी जाते हैं। इस कड़ी में अगली फिल्म हमारे बारह (Hamare Baarah) आ रही हैं जिसमें अन्नू ...और पढ़ें

    विवादों में फिल्म हमारे बारह (Photo Credit-Instagram)
    विवादों में फिल्म हमारे बारह (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. रिलीज से पहले विवादों में हमारे बारह
    2. अन्नू कपूर स्टारर फिल्म हमारे बारह
    3. स्टार कास्ट को मिल रही हैं धमकियां

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लंबे समय से फिल्में दर्शकों के लिए मनोरंजन का पहला का साधन बनी हुई हैं। इस दौरान कई मूवीज ऐसी होती हैं, जो सामाजिक मुद्दों की कहानियों को दर्शाती हैं। इस कड़ी में अब नया नाम अन्नू कपूर (Annu Kapoor) स्टारर फिल्म हमारे बारह का शामिल हो रहा है, जो जनसंख्या नियंत्रण के मसले को दिखाएगी। 

    लेकिन अब इस फिल्म की रिलीज से पहले बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि फिल्म के निर्माता और स्टार कास्ट को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, जिसको लेकर हमारे बारह(Hamare Baarah) की टीम ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

    फिल्म के कलाकारों को मिल रही हैं धमकियां

    हमारे बारह इस समय रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई है। इस मूवी के पोस्टर और टाइटल को देखने के बाद से इसका अंदाजा पहले ही लगाया जा रहा था कि ये सुर्खियां बटोरेगी। लेकिन ये इतनी जल्द शुरू होगा इसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। 

    ये भी पढ़ें- Hum Do Hamare Baarah: अन्नू कपूर की फिल्म के पोस्टर को लोगों ने बताया इस्लामोफोबिक, डायरेक्टर ने दी सफाई

    मिली जानकारी के मुताबिक हमारे बारह की एक्ट्रेसेज और मेकर्स को दुष्कर्म और जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। सोशल मीडिया पर भी उनको धमकी भरे मैसेज भी आ रहे हैं।

    इस मामले को लेकर अब फिल्म के प्रोड्यूसर रवि एस गुप्ता, अभिनेता राहुल बग्गा, लेखक सुफी खान, अभिनेत्री अदिति भटपहाड़ी, इशलिन प्रसाद, नेहा वार्षेण्य और मुस्कान वार्षेण्य ने मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है। 

    खबरें और भी

    हमारे बारह की रिलीज में कुछ ही दिन बाकी

    काफी समय से हमारे बारह फिल्म चर्चा का विषय बनी हुई है। करीब एक साल ये फिल्म रिलीज के लिए सही समय तलाश रही थी, जोकि अब आ गया है। अगले महीने 7 जून 2024 को अन्नू कपूर की इस फिल्म को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाना है। हालांकि ताजा विवाद को देखते हुए हमारे बारह को लेकर सुर्खियों का बाजार गर्म हो गया है।

    ये भी पढ़ें- Happy Birthday Annu Kapoor: कैसे अनिल कपूर से बने Annu Kapoor, नाम बदलने के पीछे है मजेदार कहानी