Peddi विवाद में कूदीं 'आशिकी गर्ल', Janhvi Kapoor के बोल्ड सीन्स पर कहा- 'फिल्ममेकर्स की ही जिम्मेदारी नहीं...'
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनु अग्रवाल ने पेद्दी विवाद पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने जाह्नवी कपूर को फिल्म में ऑब्जेक्टिफाई करने पर क्या कहा, जानिए... ...और पढ़ें

पेद्दी कंट्रोवर्सी पर अनु अग्रवाल का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राम चरण की पेद्दी (Peddi) बॉक्स ऑफिस सफलता के अलावा एक और वजह से चर्चा में है, लेकिन कारण सही नहीं है। फिल्म में जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) के सीन्स पर विवाद हो रहा है और महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाई करने का मुद्दा गरमा गया है।
पेद्दी की रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर जाह्नवी कपूर को ऑब्जेक्टिफाई करने पर मेकर्स और डायरेक्टर की क्लास लगाई जा रही है। कई सेलिब्रिटीज भी इस मुद्दे पर अपनी राय दे चुके हैं। अब आशिकी फे एक्ट्रेस अनु अग्रवाल ने भी बात की है।
सिर्फ फिल्ममेकर्स की नहीं जिम्मेदारी
इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए अनु अग्रवाल ने पेद्दी विवाद पर अपना रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा, "पेद्दी को लेकर हाल ही में हुई बातचीत ने मुझे बहुत पहले लिए गए एक फैसले की याद दिला दी। मैं आज के दर्शकों की तारीफ करती हूं कि वे आवाज उठा रहे हैं और महिलाओं को दिखाए जाने के तरीके में ज्यादा सम्मान की मांग कर रहे हैं लेकिन जिम्मेदारी सिर्फ दर्शकों की नहीं है और न ही यह सिर्फ फिल्म बनाने वालों की है।"
इसलिए फिल्मों से दूर हुईं एक्ट्रेस
अनु अग्रवाल ने आगे कहा, "यह हम एक्टर्स पर भी निर्भर करता है। 30 साल से भी ज्यादा समय पहले 'आशिकी' के बाद मैंने तय किया कि किसी भी फिल्म को साइन करने से पहले उसकी कहानी जरूर सुनूंगी। उस समय महिलाओं को सिर्फ एक 'ऑब्जेक्ट' की तरह दिखाने का चलन था। मैंने उस चलन के खिलाफ काम करने का फैसला किया। मैंने जो फिल्में कीं, वे इसी फैसले का सबूत हैं। कई मायनों में यही एक वजह थी कि आखिरकार मैंने फिल्मों से दूरी बना ली।"
खबरें और भी
View this post on Instagram
यंग स्टार्स को दी सलाह
अनु अग्रवाल ने आखिर में लिखा, "आज मैं युवा एक्टर्स और एक्ट्रेस को सलाह देती हूं कि वे पहले कहानी सुनें। सवाल पूछें और अगर कोई चीज इंसानी गरिमा के खिलाफ हो तो 'ना' कहने की हिम्मत रखें। कहानियां तब बदलेंगी जब दर्शक बेहतर चीजों की मांग करेंगे लेकिन वे तब भी बदलेंगी जब हम एक्टर्स उन चीजों में हिस्सा लेने से मना कर देंगे जिन पर हमें अब भरोसा नहीं है।"