Peddi Worldwide Collection: वीकेंड पर Box Office के सिंहासन पर विराजमान हुई 'पेद्दी', Ram Charan की स्पोर्ट्स ड्रामा ने छापे करोड़ों
Ram Charan की 'पेद्दी' ने 4 जून को सिनेमाघरों में दस्तक की और तीन दिनों से लगातार शानदार कमाई कर रही है। ...और पढ़ें
-1780799637168_m.webp)
पेद्दी का दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर दबदबा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस का रंग ही कुछ और होता है, ज्यादा से ज्यादा दर्शक सिनेमाघरों में फिल्म देखने जाते हैं। जिससे दर्शकों के मनोरंजन के साथ-साथ फिल्मों के बिजनेस को भी खूब फायदा होता है। इसी का आनंद ले रही है इस वक्त राम चरण की 'पेद्दी'।
स्पोर्ट्स ड्रामा पेद्दी (Peddi) 4 जून को थिएटर्स में रिलीज हुई और फिल्म ने पहले ही दिन दुनियाभर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार इतिहास रच दिया। पेड़ प्रीव्यू में अच्छी खासी कमाई करने के बाद फिल्म ने वीकेंड पर भी जबरदस्त प्रदर्शन किया है।
पेद्दी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3
सैकनिल्क के मुताबिक पेड़ प्रीव्यू में 18.50 करोड़ का कलेक्शन करने के बाद पेद्दी ने पहले दिन 51 करोड़ रुपये की ओपनिंग की। दूसरे दिन फिल्म ने 26.90 करोड़ कमाए और तीसरे दिन की बात करें तो फिल्म ने 28.85 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन 125.25 करोड़ रुपये हो गया है।
-1780799796216.jpg)
यह भी पढ़ें- Peddi Box Office Collection Day 3: कंट्रोवर्सी के बीच थिएटर में दहाड़ मार रही पेड्डी, जमकर हुई नोटों की बारिश
वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर 191.07 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ने तीसरे दिन सबसे ज्यादा तेलुगु में 25.60 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं हिंदी में इसका कलेक्शन 2.80 करोड़ रुपये रहा।
खबरें और भी
पेद्दी डे वाइज कलेक्शन
पेड़ प्रीव्यू - 18.50 करोड़ रुपये
डे 1- 51 करोड़ रुपये
डे 2- 26.90 करोड़ रुपये
डे 3- 28.85 करोड़ रुपये
टोटल नेट इंडिया- 125.25 करोड़ रुपये
वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 191.07 करोड़ रुपये
यह भी पढ़ें- Peddi Box Office Collection Day 3: कंट्रोवर्सी के बीच थिएटर में दहाड़ मार रही पेड्डी, जमकर हुई नोटों की बारिश
'पेद्दी' के बारे में
'पेड्डी' एक 2026 भारतीय तेलुगु भाषा की स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म है। जिसे बुची बाबू सना ने लिखा और निर्देशित किया है। वृद्धि सिनेमाज के तहत वेंकट सतीश किलारू द्वारा निर्मित और आईवीवाई एंटरटेनमेंट के तहत ईशान सक्सेना द्वारा सह-निर्मित और माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स द्वारा प्रस्तुत, इसमें शिव राजकुमार, जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor), जगपति बाबू, दिव्येंदु (Divyendu) और बोमन ईरानी के साथ राम चरण मुख्य भूमिका में हैं।