Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर छाई वरुण धवन की Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai, दो दिन में बंपर कलेक्शन

    Updated: Sat, 06 Jun 2026 10:03 PM (IST)

    Hai Jawani To Ishq Hona Hai Box Office Collection Day 2: वरुण धवन की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है ने दूसरे दिन कितना कमाया है, जानिए। ...और पढ़ें

    वरुण की फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    वरुण की फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। डेविड धवन की रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा 'है जवानी तो इश्क होना है' (Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai) को दर्शकों का प्यार मिल रहा है। इसका अंदाजा फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से साफ हो जाता है। 

    वरुण धवन (Varun Dhawan) स्टारर 'है जवानी तो इश्क होना है' का दो फिल्मों से क्लैश हुआ- राम चरण की फिल्म पेद्दी (Peddi) और बॉबी देओल की फिल्म बंदर (Bandar)। हालांकि, दो फिल्मों के साथ क्लैश के बावजूद वरुण की फिल्म ने चुपके से करोड़ों रुपये का बिजनेस कर लिया है। 

    'है जवानी तो इश्क होना है' को भले ही मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली हो, लेकिन फिल्म की कमाई बॉबी की बंदर से ज्यादा है। इस फैमिली एंटरटेनर ने पहले दिन धांसू ओपनिंग की और दूसरे दिन यानी शनिवार को भी कारोबार ठीक-ठाक रहा।

    फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, रोम-कॉम ड्रामा 'है जवानी तो इश्क होना है' ने दूसरे दिन यानी शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर 5.57 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। हालांकि, यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है।

    खबरें और भी

    Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Movie

    वहीं, बात करें शुक्रवार को यानी ओपनिंग डे की तो फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 7 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया था। फिल्म का दो दिनों का नेट कलेक्शन 13.07 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 15 करोड़ के आसपास है। रविवार को फिल्म की कमाई बढ़ने की उम्मीद है।

    यह भी पढ़ें- Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai X Review: किसी को लगी धांसू, तो किसी के निकले 'आंसू'; दर्शकों ने किया Varun की फिल्म का रिव्यू

    कैसा है पेद्दी और बंदर का कारोबार?

    राम चरण की स्पोर्ट्स ड्रामा पेद्दी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। इस फिल्म ने शनिवार को करीब 17 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। फिल्म ने तीन दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। जबकि बॉबी देओल की क्राइम थ्रिलर बंदर डे वाइज लाखों में ही सिमट गई। पहले दिन फिल्म ने 50 लाख के करीब कमाया, जबकि दूसरे दिन 68 करोड़ के करीब। कुल मिलाकर फिल्म का बिजनेस 1.18 करोड़ के करीब है। 

    यह भी पढ़ें- आ गया रिजल्ट! शुक्रवार को Hai Jawani To Ishq Hona Hai की बॉक्स ऑफिस पर हुई बंपर कमाई, 'बंदर' का हुआ बंटाधार