विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बॉलीवुड पर था दाउद इब्राहिम का राज', Anu Aggarwal ने खोली फिल्म इंडस्ट्री की पोल, कहा- 'यह गंदा बिजनेस'

Published: Mon, 19 May 2025 11:09 AM (IST)

90 दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस अनु अग्रवाल (Anu Aggarwal) ने बॉलीवुड से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है। अनु ने ...और पढ़ें

अनु अग्रवाल ने बॉलीवुड को लेकर किया खुलासा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
अनु अग्रवाल ने बॉलीवुड को लेकर किया खुलासा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. आशिकी से मशहूर हुई थीं अनु अग्रवाल
  2. 1999 के बाद से फिल्मों से दूर हैं अनु अग्रवाल
  3. अनु अग्रवाल ने बताया बॉलीवुड के अंदर की बात

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90 दशक के दौर में अंडरवर्ल्ड के बॉलीवुड से कनेक्शन की खबरें हमेशा आती रही हैं। हाल ही में, अनु अग्रवाल ने भी बड़ा खुलासा कर दिया है। आशिकी फेम एक्ट्रेस ने बताया है कि कैसे अंडरवर्ल्ड डॉन का बॉलीवुड से कनेक्शन रहा।

हाल ही में, अनु अग्रवाल ने एक हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया है कि अंडरवर्ल्ड से बॉलीवुड को फंडिंग आती थी। वे फिल्मों में इन्वेस्ट करते थे। यह गुपचुप तरीके से किया जाता था।

अंडरवर्ल्ड से आता था बॉलीवुड को पैसा

पिंकविला के साथ बातचीत में अनु अग्रवाल ने फिल्म इंडस्ट्री को गंदा बिजनेस बताया। उन्होंने कहा, "यह एक गंदा बिजनेस था। मुझे नहीं पता कि आज यह कितना गंदा है। उस समय यह सब अंडर-द-टेबल डील (गुपचुप) थी। इस पर दाऊद इब्राहिम जैसे लोगों का राज था। फिल्म इंडस्ट्री में आने वाला सारा पैसा अंडरवर्ल्ड से आता था। यह पूरी तरह से अलग सेनेरियो था।"

यह भी पढ़ें- सुपर-डुपर हिट थी डेब्यू फिल्म, फिर भी नहीं मिली पूरी फीस, बॉलीवुड एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा

Photo Credit - X

शाह रुख जैसा स्टारडम पाकर डरीं एक्ट्रेस

इसी इंटरव्यू में अनु अग्रवाल ने बताया कि आशिकी हिट होने के बाद उन्हें शाह रुख खान जैसा स्टारडम मिला था। लोग दूसरे देशों से आते थे , वो भी सिर्फ उनकी बिल्डिंग देखने के लिए। अभिनेत्री ने कहा, "उस समय मेरे लिए अकेले घूमना और अकेले रहना बहुत मुश्किल था। मेरे बिल्डिंग के नीचे मेरे फैंस खड़े रहते थे। किस्मत की बात थी कि यह एक MLA-MP की बिल्डिंग थी, इसलिए हमें पुलिस सुरक्षा मिली हुई थी। यह पागलपन था। लोग सिर्फ मेरी बिल्डिंग देखने के लिए दूसरे देशों से आते थे, ठीक वैसे ही जैसे आज शाहरुख खान के लिए होता है। शाहरुख मेरे पड़ोसी हैं और मेरे साथ भी ऐसा ही होता था और मैं वहां से भाग गई थी।"

अनु अग्रवाल पिछले 26 सालों से फिल्मी दुनिया से दूर हैं। उन्हें आखिरी बार रिटर्न ऑफ द ज्वेल थीफ में देखा गया था। इसके बाद 1999 में उनका एक्सीडेंट हो गया था और वह फिल्मी दुनिया से दूर हो गई थीं। 

यह भी पढ़ें- 'पेशाब पीना जवान रखता है...' Paresh Rawal के बाद आशिकी एक्ट्रेस Anu Aggarwal ने दिया अजीबों-गरीब बयान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।