Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बैंड बाजे के साथ Anupam Kher ने मनाया मां का जन्मदिन, डांस करती नजर आईं 'दुलारी'

    Updated: Wed, 05 Jun 2024 08:49 PM (IST)

    अनुपम खेर (Anupam Kher) ने बुधवार को अपनी मां दुलारी संग एक वीडियो शेयर किया है। जो बेहद खास है। फैंस इस वीडियो पर खूब प्यार बसरा रहे हैं। एक्टर इंस्ट ...और पढ़ें

    Anupam Kher And Dulari (Photo Credit Instagram)
    Anupam Kher And Dulari (Photo Credit Instagram)

    HighLights

    1. अनुपम खेर ने मनाया मां का जन्मदिन
    2. इंस्टाग्राम पर एक्टर ने फैंस के साथ किया लाइव सेशन
    3. बेटे के सरप्राइज से बेहद खुश हुईं मां दुलारी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। आए दिन फैंस के साथ अपनी लाइफ से जुड़े मजेदार किस्से साझा करते रहते हैं। बुधवार को एक्टर ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी मां दुलारी (Dulari) का बर्थडे सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं। एक्टर ने अपनी मां के इस जन्मदिन को बेहद खास बनाया।

    अनुपम खेर ने लाइव सेलिब्रेट किया मां का जन्मदिन

    अनुपम खेर (Anupam Kher) अपनी मां से बेहद करीब हैं। वह अकसर उनकी वीडियोज अपने इंस्टाग्राम पर साझा करते रहे हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। एक्टर इंस्टाग्राम पर फैन्स के साथ लाइव गए और मां का जन्मदिन सेलिब्रेट किया।

    यह भी पढ़ें-  40 साल का करियर 500 से ज्यादा फिल्में, Anupam Kher ने इंडस्ट्री के अहम पहलुओं पर रखी राय

    बैंड-बाजे के साथ मनाया जन्मदिन

    अनुपम खेर वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं कि, मैंने बैंड की तैयारी कर ली है, हो सकता है मां बहुत खुश होंगी, इमोशनल भी होंगी और वो मुझसे नाराज भी हो सकती हैं। वीडियो में देख सकते हैं कई बैंड-बाजे वाले नजर आ रहे है। बता दें, अभिनेता ने एक स्टूडियो के बाहर ये जश्न मनाया। ये सारा इंतजाम देख दुलारी बेहद खुश नजर आईं। इतना ही नहीं उन्होंने खूब डांस भी किया। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

    कैप्शन में लिखा, हमारी दुलारी मां को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। हम आपसे प्यार करते हैं, आपकी पूजा करते हैं, आपका सम्मान करते हैं और आपको आशीर्वाद देते हैं। आज आपके विशेष दिन पर आपकों ढेर सारा प्यार। 

    एक्टर की आने वाली फिल्में

    अनुपम खेर के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उन्हें 'कागज-2' में देखा गया था। अब जल्द कंगना रनौत के साथ इमरजेंसी में दिखाई देंगे। ये फिल्म 14 जून को रिलीज होने वाली थी, लेकिन मेकर्स ने रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढे़ं-  लोकसभा चुनावी नतीजों के बीच Anupam Kher ने लिखा नोट, बोले- ईमानदार व्यक्ति को बहुत ज्यादा...