Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Anupam Kher On Modi: पिछले 10 सालों में... अनुपम खेर ने गिनाईं नरेंद्र मोदी की उपलब्धियां, शेयर किया ये पोस्ट

    Updated: Fri, 07 Jun 2024 10:56 AM (IST)

    अक्सर देखा जाता है कि अभिनेता Anupam Kher देश और राजनेताओं को लेकर अपने विचार स्पष्ट करते रहते हैं। खासतौर पर नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को लेकर अनु ...और पढ़ें

    मोदी को लेकर अनुपम खेर ने कही ये बात (Photo Credit-X)
    मोदी को लेकर अनुपम खेर ने कही ये बात (Photo Credit-X)

    HighLights

    1. सामने आया अनुपम खेर का लेटेस्ट वीडियो
    2. नरेंद्र मोदी को लेकर बोले अभिनेता
    3. अनुुपम ने गिनाईं मोदी की उपलब्धियां

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अनुपम खेर (Anupam Kher) का नाम हिंदी सिनेमा के दिग्गज फिल्म कालाकरों में शामिल रहता है। अक्सर देखा जाता है कि राजनीति के क्षेत्र में वह अपनी रुचि दिखाते हैं और राजनेताओं को लेकर अपनी राय रखते हैं। खासतौर पर बीजेपी के वरिष्ठ लीडर नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को लेकर अनुपम की तरफ से आए दिन कुछ न कुछ जानने को मिलता रहता है। 

    इस बीच शुक्रवार को सोशल मीडिया पर अनुपम खेर का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। जिसमें वह मोदी के 10 साल के पिछले शासनकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए नजर आ रहे हैं। आइए अनुपम के वीडियो पर गौर फरमाते हैं। 

    अनुपम खेर ने शेयर किया लेटेस्ट वीडियो

    अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर अनुपम खेर ने एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह नरेंद्र मोदी के कार्यकाल का गुणगान करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है- आदरणीय नरेंद्र मोदी जी, देश को गर्व है कि एक बार फिर से आप हमारा नेतृत्व करेंगे।

    ये भी पढ़ें- बैंड बाजे के साथ Anupam Kher ने मनाया मां का जन्मदिन, डांस करती नजर आईं 'दुलारी'

    बीते 10 सालों में आपके कार्यकाल के दौरान भारत देश अलग-अलग क्षेत्रों की सफलता की चोटियों तक पहुंचने में कारगर रहा है। देश के प्रति आपका काम और लगन प्रेरणा का स्त्रोत है। भगवान से आशा करता हूं कि वह आपको लंबी आयु और अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करे।

    खबरें और भी

    ताकि आने वाले 5 सालों तक आप देश को सफलता के नए मुकामों तक ले जाएं। इसके साथ ही नवनिर्वाचित सभी नए सांसदों को मेरी तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं, जय हिंद। इस तरह से अनुपम खेर ने नरेंद्र मोदी को लेकर अपनी भावनाएं प्रकट की हैं।

    500 फिल्में कर चुके हैं अनुपम खेर

    फिल्म सारांश से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले अनुपम खेर ने हिंदी सिनेमा में अपनी छाप छोड़ी है। इस दौरान उन्होंने 500 से ज्यादा फिल्में की है, यही कारण है जो उन्हें इंडस्ट्री के दमदार कलाकारों में गिना जाता है। 

    ये भी पढे़ें- लोकसभा चुनावी नतीजों के बीच Anupam Kher ने लिखा नोट, बोले- ईमानदार व्यक्ति को बहुत ज्यादा...