Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अनुपम खेर को प्यार से गले लगाते नजर आए Chris Gayle, एक्टर की तारीफ में क्रिकेटर ने कहे ये शब्द

    Updated: Thu, 18 Jul 2024 01:13 PM (IST)

    अनुपम खेर का नाम इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर्स में गिना जाता है। उन्होंने 1984 में आई फिल्म सारांश से डेब्यू किया था। अब तक वह 500 से ज्यादा फिल्में कर ...और पढ़ें

    अनुपम खेर ने शेयर की क्रिस गेल के साथ फोटो
    अनुपम खेर ने शेयर की क्रिस गेल के साथ फोटो

    HighLights

    1. क्रिस गेल ने साथ में किया पोज
    2. दुबई में हुई दोनों की मुलाकात
    3. अनुपम ने क्रिस गेल को बताया मजाकिया

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर को हाल ही में दुबई में वेस्ट इंडीज के पूर्व क्रिकेटर और कप्तान क्रिस गेल के साथ देखा गया था।

    अब एक्टर ने इंस्टाग्राम पर एक खास वीडियो शेयर करते हुए अपनी इस मुलाकात को 'अद्भुत' बताया है। अनुपम खेर ने लिखा,"दुबई में एक कार्यक्रम में क्रिकेटर क्रिस गेल से मिलना बेहद खास अनुभव रहा। वह बहुत ही स्नेही,विनम्र और मजाकिया इंसान हैं। वह मुझसे कहते रहते हैं कि भाई! आपमें बहुत ऊर्जा है!” यह अच्छा लगा! जय हो!" अनुपम खेर ने जैसे ही ये वीडियो शेयर की फैंस जमकर इस पर प्यार बरसान लगे।

    यूजर्स ने किया कमेंट

    एक यूजर ने लिखा, 'टू लीजेंड्स इन वन फ्रेम।' एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया, 'बहुत ही प्यारी तस्वीर।' तीसरे यूजर ने कमेंट किया, 'क्रिस गेल का नया लुक।' वायरल वीडियो में क्रिस गेल बड़े ही प्यार से अनुपम खेर को गले लगाते हुए, उनके साथ पोज करते नजर आए।

    यह भी पढ़ें: Anupam Kher ने शेयर किया रजनीकांत के साथ वीडियो, 'थलाइवा' के लिए लिखी दिल की बात

    View this post on Instagram

    A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

    अनुपम खेर की आने वाली फिल्में

    अनुपम खेर को आखिरी बार फिल्म कागज 2 में देखा गया था। यह फिल्म 1 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अनुपम खेर, दर्शन कुमार, नीना गुप्ता और दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक को देखा गया था। इसके अलावा अपने जन्मदिन के मौके पर अनुपम खेर ने 7 मार्च को अपनी अपकमिंग फिल्म तनवी द ग्रेट अनाउंस की थी।

    इसके अलावा उनके पास द सिग्नेचर, इमरजेंसी, विजय 69 और छोटी भीम एंड कर्स ऑफ दमयान हैं। इमरजेंसी में अनुपम खेर कंगना रनौत के साथ नजर आएंगे। ये फिल्म पहले 14 जून को रिलीज होने वाली थी लेकिन बाद में मेकर्स ने इसकी डेट को आगे बढ़ा दिया। अब ये फिल्म 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Anupam Kher के दफ्तर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोर, लॉकर के साथ ये कीमती सामान लेकर हुए फरार