यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Anupam Kher ने शेयर किया रजनीकांत के साथ वीडियो, 'थलाइवा' के लिए लिखी दिल की बात
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी इस समय सुर्खियों में है। उनके हर फंक्शन की अलग-अलग फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अब अभिनेता अन ...और पढ़ें

HighLights
- अभिनेता अनुपम खेर ने शेयर किया वीडियो
- दिग्गज एक्टर रजनीकांत के साथ आए नजर
- थलाइवा के लिए लिखा प्यार भरा नोट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) की शादी इस समय लाइमलाइट में बनी हुई है। 12 जुलाई को दोनों सात फेरे लेकर हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए हैं। शादी के बाद शुभ आशीर्वाद रस्म (Blessing Ceremony) हुई और आज 14 जुलाई को दोनों का ग्रैंड रिसेप्शन होना है।
अब अभिनेता अनुपम खेर ने अनंत-राधिका के फंक्शन से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनके साथ अभिनेता रजनीकांत भी नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक खास नोट भी शेयर किया है।
रजनीकांत के लिए लिखा प्यारा पोस्ट
अभिनेता अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह रजनीकांत के कंधों पर हाथ रखकर वीडियो शूट करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों का वीडियो में बेहतरीन अंदाज देखने को मिल रहा है। इस क्लिप में एक्टर एक दूसरे को सबसे बेहतरीन बताते हुए नजर आ रहे हैं।
वीडियो शेयर करते हुए अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा कि जब वन एंड ओनली रजनीकांत आपको भी वन एंड ओनली कहते हैं, तो लाइफ बन जाती है। वह सबसे अच्छे हैं और सबसे विनम्र। भगवान मेरे दोस्त रजनी को लंबी और स्वस्थ जिंदगी दें। वह एक राष्ट्रीय खजाना है, जय हो।
फैंस को पसंद आया वीडियो
दोनों स्टार्स का यह वीडियो उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि एक फ्रेम में दो लीजेंड। दूसरे यूजर ने लिखा कि आप दोनों बेहतरीन अभिनेता हैं।
खबरें और भी
आशीर्वाद सेरेमनी की दिखाई थी झलक
इससे पहले उन्होंने अनंत-राधिका के आशीर्वाद सेरेमनी की तीन वीडियो शेयर की थीं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा कि अनंत-राधिका के लिए यह कितना शानदार, गरिमापूर्ण और पवित्र आशीर्वाद सेरेमनी थी।
इस फंक्शन में दुनिया भर से आए मेहमानों के सामने भारत की वैदिक और सनातनी परंपराओं को भी प्रदर्शित किया गया था। मुकेश अंबानी ने परिवार-पारंपरिक मूल्यों के बारे में बहुत अच्छी बातें कहीं। जय हो।