विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अनंत-राधिका की शादी छोड़ लंदन में कीर्तन में शामिल हुए विराट-अनुष्का, वीडियो देख लोगों ने बांधे तारीफों के पुल

Published: Sun, 14 Jul 2024 01:50 PM (GMT+05:30)

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं। ...और पढ़ें

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी सुर्खियों में
  2. अनु्ष्का शर्मा और विराट कोहली नहीं हुए शादी में शामिल
  3. लंदन में कीर्तन में शामिल हुए विराट और अनुष्का

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पूरे देश में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की तस्वीरें और वीडियो छाए हुए हैं। इनके फंक्शन में दुनियाभर की मशहूर हस्तियों ने शिरकत की। स्पोर्ट्स और बॉलीवुड के लगभग सभी लोग अनंत और राधिका की शादी में शरीक हुए। प्रियंका चोपड़ा लॉस एंजेलिस से मुंबई सिर्फ अनंत और राधिका की शादी अटेंड करने के लिए आई थीं। 

अनुष्का-विराट का वीडियो आया सामने

जहां दुनियाभर की मशहूर हस्तियों ने अनंत और राधिका की वेडिंग सेरेमनी में शिरकत की। वहीं, अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) लंदन में अपनी लाइफ को एन्जॉय करते नजर आए। 

यह भी पढ़ें: अभिषेक नहीं सलमान खान के साथ पोज देते ऐश्वर्या की फोटो आई सामने, अनंत-राधिका की शादी से धमाल मचा रही ये तस्वीर

लंदन में कीर्तन में शामिल हुए विराट-अनुष्का

अनुष्का शर्मा इस समय लंदन में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की, जो कि कृष्णा दास की है। कृष्णा दास 'योग के रॉक स्टार' के नाम से खासा चर्चित हैं। एक्ट्रेस ने उनकी तस्वीर पोस्ट कर उनके म्यूजिक के लिए अपना प्यार जताया है। एक रॉयल वेडिंग छोड़ कीर्तन को एन्जॉय करते देखने पर फैंस ने अनुष्का और विराट की खूब तारीफ की है। 

विराट और अनुष्का कुछ दिन पहले लंदन के इस्कॉन मंदिर गए थे। यहां भगवान कृष्ण की पूजा करने के लिए कपल कीर्तन में शामिल हुए थे। बता दें कि पिछले कई दिनों से कपल के लंदन में शिफ्ट होने की चर्चा तेज है। हालांकि, अभी तक कपल की तरफ से इस पर कोई बयान सामने नहीं आया है। इस बीच अनंत और राधिका के वेडिंग फंक्शन के बीच अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।

अनुष्का शर्मा की आने वाली फिल्म

अनुष्का शर्मा की अपकमिंग फिल्म की बात करें, तो वह काफी समय से 'चकदा एक्सप्रेस' को लेकर चर्चा बटोर रही हैं। इस मूवी में अनुष्का का कैरेक्टर क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का होगा।

यह भी पढ़ें: T20 World Cup में भारत की जीत के बाद Virat Kohli और अनुष्का शर्मा की ये फोटो वायरल, मस्ती के मूड में दिखे किंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।