Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Virat Kohli को Anushka Sharma नहीं बल्कि ये अभिनेत्री लगती थी क्यूट, खुद खुलेआम किया था एलान

    Updated: Thu, 13 Jun 2024 02:44 PM (IST)

    विराट कोहली इन दिनों T20 वर्ल्ड कप खेल रहे हैं। जो इस वक्त अमेरिका में हो रहा है। पति को चीयर करने हमेशा की तरह अनुष्का शर्मा भी उनके साथ है। इस बीच क ...और पढ़ें

    Virat Kohli Old Video Viral (Photo Instagram)
    Virat Kohli Old Video Viral (Photo Instagram)

    HighLights

    1. जेनेलिया डिसूजा के दीवाने थे विराट कोहली
    2. इंटरव्यू में खुद क्रिकेटर ने किया था खुलासा
    3. विराट कोहली का पुराना वीडियो हो रहा है वायरल

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अनुष्का शर्मा इन दिनों पति विराट कोहली के साथ अमेरिका में हैं। जहां इन दिनों T20 वर्ल्ड कप खेला जा रहा है। हाल ही में एक्ट्रेस के इंडिया और पाकिस्तान के बीच हुए मैच में स्पॉट किया था। इस दौरान टीम इंडिया की जीत का एक्ट्रेस ने खूब जश्न भी मनाया था। इससे पहले उन्हें आईपीएल मैच का दौरान देखा गया था।

    इस बीच विराट कोहली (Virat Kohli)  का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह वीजे अनुषा दांडेकर के साथ उनके सवालों के जवाब देते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो तब का है जब विराट और अनुष्का चोरी छुपे एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। इस दौरान क्रिकेटर ने बताया था कि वह किस एक्ट्रेस को क्रिकेट खेलता देखना चाहते हैं।

    यह भी पढ़ें- IND vs PAK T20 वर्ल्ड कप मैच के दौरान गुस्से में नजर आईं अनुष्का शर्मा, वीडियो हुआ वायरल

    इस एक्ट्रेस को क्रिकेट खेलता देखना चाहते थे विराट

    भले ही आज विराट कोहली वाइफ अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) संग इंस्टाग्राम फोटोज शेयर करते रहते है,  एक समय ऐसा भी था जब उन्हें दूसरी बॉलीवुड एक्ट्रेस क्यूट लगा करती थी और ये कोई और नहीं बल्कि अभिनेता रितेश देशमुख की पत्नी जेनेलिया डिसूजा (Genelia Dsouza) काफी क्यूट लगती थीं।

    इतना ही नहीं वह  जेनेलिया  को क्रिकेट खेलता भी देखना चाहते थे। इस वीडियो में अनुषा विराट से कई सवाल करती नजर आ रही हैं और आखिरी में उन्होंने पूछा कि बॉलीवुड एक्ट्रेस को मैच देखते हुए देखना पसंद करेंगे तो क्रिकेटर ने कहा- जेनेलिया डिसूजा। इसपर दांडेकर ने कहा जेनेलिया ही क्यों कोई और एक्ट्रेस क्यों नहीं तो भारतीय कप्तान ने कहा- वो बहुत क्यूट हैं।

    खबरें और भी

    जब विराट ने की थी ब्लाइंड डेट

    ये बातचीत इतनी मजेदार रही थी कि अनुषा ने विराट से उनकी ब्लाइंड डेट को लेकर भी सवाल किया था। उन्होंने पूछा था कि क्या वो कभी ब्लाइंड डेट पर गए थे। इसके जवाब में उन्होंने बताया था कि, मैं एक ब्लाइंड डेट पर गया था, जो करीब 5 मिनट में खत्म हो गई। मैंने लड़की देखी और भाग गया।  जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने ऐसा क्यों किया, तो उन्होंने कहा दिया,  मुझे यह कहते हुए बुरा लग रहा है, लेकिन वह बदसूरत थी।

    अनुष्का की आने वाली फिल्में

    जेनेलिया डिसूजा (Genelia Dsouza) वाला सपना विराट को पूरा तो नहीं हुआ, लेकिन ये सपना उनकी वाइफ  अनुष्का शर्मा पूरा कर दिया है। दरअसल, वह जल्द फिल्म चकदा एक्सप्रेस में नजर आएंगी। यह क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के जीवन पर एक बायोपिक है। अनुष्का को आखिरी बार शाह रुख खान और कैटरीना कैफ के साथ फिल्म जीरो में देखा गया था। हालांकि, फिल्म की कोई रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है। 

    यह भी पढ़ें- T20 वर्ल्ड कप से पहले जहीर खान-सागरिका घाटगे के साथ डिनर डेट पर गए विराट कोहली, अनुष्का शर्मा भी आईं नजर