Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    T20 वर्ल्ड कप से पहले जहीर खान-सागरिका घाटगे के साथ डिनर डेट पर गए विराट कोहली, अनुष्का शर्मा भी आईं नजर

    Updated: Wed, 29 May 2024 12:57 PM (GMT+05:30)

    आईपीएल (IPL 2024) खत्म हो चुका है और अब टी20 वर्ल्ड कप (T20 WC 2024) की तैयारी शुरू हो चुकी है। इस मैच के लिए अमेरिका रवाना होने से पहले विराट का एक व ...और पढ़ें

    सागरिका घाटगे, जहीर खान, विराट कोहली, अनुष्का शर्मा
    सागरिका घाटगे, जहीर खान, विराट कोहली, अनुष्का शर्मा

    HighLights

    1. T20 वर्ल्ड कप से पहले डिनर डेट पर निकले अनुष्का-विराट
    2. जहीर खान और सागरिका घाटगे भी आए नजर
    3. कूल लुक में दिखा अनुष्का का स्वैग

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Virat Kohli-Anushka Sharma Dinner date before T20: बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) अक्सर हसबैंड विराट कोहली को सपोर्ट करते देखी जाती हैं। फैंस के बीच इस कपल की केमेस्ट्री जबरदस्त तरीके से पॉपुलर है। चाहे क्रिकेट लवर्स हों या सिनेमा लवर्स, अनुष्का-विराट की बॉन्डिंग को हर कोई पसंद करता है। 

    विराट-अनुष्का का जहीर-सागरिका के साथ वीडियो आया सामने

    इंडियन क्रिकेट टीम के सुपरस्टार विराट कोहली (Virat Kohli) टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2024) के लिए अभी अमेरिका रवाना नहीं हुए हैं। टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का पहला दल अमेरिका के लिए मंगलवार को रवाना हो गया। जबकि, विराट कोहली कल यानी गुरुवार को रवाना होंगे। उनके साथ अनुष्का भी रवाना हो सकती हैं। इस बीच उनका एक वीडियो काफी सुर्खियों में छाया हुआ है, जिसमें अनुष्का शर्मा के साथ ही जहीर खान और उनकी एक्ट्रेस पत्नी सागरिका घाटगे भी नजर आ रहे हैं। 

    डिनर डेट पर निकले विराट-अनुष्का और जहीर-सागरिका

    मंगलवार की रात विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, जहीर खान और उनकी पत्नी सागरिका घाटगे के साथ डिनर पर गए थे। इन चारों की रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए फोटोज वायरल हो रही हैं। डिनर से बाहर आने के बाद चारों एक दूसरे से मिले, लेकिन पैपराजी के कैमर में पोज देते नहीं नजर आए। इस दौरान अनुष्का काफी कूल लुक में नजर आईं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

    विराट-अनुष्का स्टाइल स्टेटमेंट

    अनुष्का ने व्हाइट शर्ट के साथ डेनिम कैरी की हुई थी। उनके हाथ में सिंपल ब्लैक कलर का पर्स नजर आया। एक्ट्रेस सिंपल लेकिन सोबर अंदाज में नजर आईं। वहीं, विराट के लुक की बात करें, तो उन्होंने ब्लैक शर्ट के साथ बेज कलर का ट्राउजर पहना था। विराट अपने सिग्नेचर स्टाइल स्टेटमेंट में नजर आए। 

    विराट और अनुष्का की तरह जहीर और सागरिका भी सिंपल लेकिन एलीगेंट लुक में डिनर करने पहुंचे। बता दें कि सागरिका घाटगे ने शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ फिल्म 'चक दे इंडिया' में काम किया है।

    खबरें और भी

    अनुष्का शर्मा वर्क फ्रंट

    अनुष्का शर्मा के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह लंबे समय से 'चकदा एक्सप्रेस' को लेकर लाइमलाइट में हैं। एक्ट्रेस इस मूवी में क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के रोल में होंगी।

    यह भी पढ़ें: वायरल हुई अनुष्का शर्मा और Virat Kohli की लेटेस्ट फोटो, RCB की हार के बावजूद फैंस ने लुटाया प्यार