Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    वायरल हुई अनुष्का शर्मा और Virat Kohli की लेटेस्ट फोटो, RCB की हार के बावजूद फैंस ने लुटाया प्यार

    Updated: Thu, 23 May 2024 02:28 PM (GMT+05:30)

    आईपीएल 2024 में 22 मई की रात Virat Kohli की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए कयामत लेकर आई। एक बार फिर से प्लेऑफ में आरसीबी (RCB) को हार झेलनी पड़ी और व ...और पढ़ें

    विराट कोहली और अनुष्का एक साथ आए नजर (Photo Credit-Instagram)
    विराट कोहली और अनुष्का एक साथ आए नजर (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. सामने आई अनुष्का शर्मा और विराट कोहली फोटो
    2. आईपीएल के प्लेऑफ से बाहर हुई आरसीबी
    3. वायरल हो रही ही विरुषा की ये फोटो

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल सीजन 17 के एलिमिनेटर मुकाबले में विराट कोहली (Virat Kohli) की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को राजस्थान रॉयल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही एक बार फिर से कोहली का आईपील ट्रॉफी जीतने का सपना टूट गया। अहमदबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले इस मुकाबले को देखने के लिए अनुष्का शर्मा भी पहुंचीं।

    इस बीच आरसीबी (RCB) की हार के बाद सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली की लेटेस्ट तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें ये कपल एक साथ नजर आ रहा है। इस फोटो अब फैंस ने अपनी प्रतिक्रियाएं देनीं शुरू कर दी हैं। 

    सामने आई विराट और अनुष्का की फोटो

    विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma Ipl 2024) की जोड़ी फैंस की काफी फेवरेट मानी जाती है। आईपीएल 2024 (IPL 2024) में सेकेंड हाफ में अनुष्का विराट को सपोर्ट करने के लिए कई बार मैदान पर नजर आईं। इस दौरान इनकी कई तस्वीरें भी सामने आईं। इस बीच आरसीबी के स्पोर्ट्स और फिटनेस ट्रेनर शुभम रहेजा ने एक लेटेस्ट तस्वीर इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। 

    ये भी पढ़ें- IPL के फाइनल से बाहर हुई विराट कोहली की RCB टीम, अनुष्का शर्मा का उतरा चेहरा देख लोगों ने बोली ऐसी बात

    फोटो में उनके साथ विराट कोहली और अनुष्का शर्मा नजर आ रहे हैं। जहां एक तरफ विराट आरसीबी की जर्सी में हैं तो दूसरी ओर अनुष्का ब्लैक कलर की आउटफीट में दिख रही हैं। हालांकि इनकी ये तस्वीर कल के मैच के बाद की नहीं है।

    खबरें और भी

    विराट और अनुष्का की इस फोटो पर फैंस हार्ट इमोजी कमेंट बॉक्स में भेजकर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। जिसे आप शुभम के पोस्ट में आसानी से देख सकते हैं। आलम ये ही इस कपल की ये तस्वीर अब तेजी से वायरल हो रही है। 

    मां बनने के बाद अनुष्का के चेहरे पर आया ग्लो

    इस फोटो को देखकर ये आसानी से कहा जा सकता है कि बेटे अकाय (Akaay) को जन्म देने के बाद अनुष्का शर्मा के चेहरे पर काफी ग्लो आ गया है और वह पहले से और भी ज्यादा खूबसूरत दिखने लगीं हैं। बता दें कि 15 फरवरी 2024 को अनुष्का दूसरी बार मां बनीं। 

    ये भी पढ़ें- Anushka Sharma और Virat Kohli की पैपराजी ने सुनी पुकार, कपल ने खुश होकर दे दिया ये इनाम