Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Anushka Sharma और Virat Kohli की पैपराजी ने सुनी पुकार, कपल ने खुश होकर दे दिया ये इनाम

    Updated: Tue, 14 May 2024 02:09 PM (IST)

    अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kholi) इस साल दूसरी बार पेरेंट्स बने। उनकी बेटी वामिका को एक छोटा भाई मिल गया है जिसका नाम उन्हो ...और पढ़ें

    Anushka Sharma and Virat Kohli (Photo Credit Instagram)
    Anushka Sharma and Virat Kohli (Photo Credit Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) दूसरी बार मां बनने के दो महीने बाद अप्रैल में वापस अपने देश भारत लौटी थीं। भारत आने के बाद एक्ट्रेस अपना सारा वक्त परिवार के साथ ही बीता रही हैं। एक तरफ वह पति विराट कोहली को आईपीएल मैच में पूरा सपोर्ट करती नजर आ रही हैं। तो वहीं दूसरी तरफ बेटी वामिका (Vamika) और तीन महीने के बेटे अकाय (Akaay) का भी ख्याल रख रही है। वहीं अब विरुष्का को लेकर एक खबर आ रही है, जिसे सुन फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

    दरअसल, दूसरी बार पेरेंट्स बनने के बाद इस कपल ने मीडिया से अनुरोध किया था कि वह उनकी प्राइवेसी का पूरा-पूरा ख्याल रखें और बच्चों की तस्वीर क्लिक न करे। मुंबई के पैपराजी ने विराट और अनुष्का की इस बात पूरा पालन किया, जिससे खुश होकर इस कपल ने अब उन्हें खास तोहफा दिया है।

    यह भी पढ़ें- Virat Kohli के डांस की दीवानी हैं प्रीति जिंटा, तारीफ सुन कहीं अनुष्का शर्मा को हो न जाए जलन

    विरुष्का ने पैपराजी को भिजवाया ये खास गिफ्ट

    अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) ने मंगलवार को मुंबई पैपराजी को खास तोहफा दिया, जिसकी एक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। विरुष्का ने गिफ्ट में सभी को एक बेहद खूबसूरत हैंपर दिया है, जिसमें पावर बैंक, स्मार्ट वॉच, एक पानी की बोतल और एक बैग नजर आ रहा है। साथ में अनुष्का और विराट की तरफ से प्यार भरा थैंक यू नोट भी है, जिसमें लिखा है- “हमारे बच्चों की प्राइवेसी का सम्मान करने और हमेशा सहयोग करने के लिए धन्यवाद। विथ लव, अनुष्का और विराट”।

    पैपाराजी को दिखा चुके हैं बेटे का चेहरा ?

    'न्यूज18' की रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल में विराट और अनुष्का ने पैपराजी को एयरपोर्ट पर बेटे अकाय का चेहरा दिखाया था और रिक्वेस्ट भी की थी कि उनके बच्चों की तस्वीरें क्लिक न करें। इतना ही नहीं इस कपल ने वादा भी किया था कि वह जल्द मीडिया से गेट-टुगेदर करेंगे। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Anushka Sharma के जन्मदिन पर पति Virat Kohli ने लुटाया प्यार, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट