Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Anushka Sharma के जन्मदिन पर पति Virat Kohli ने लुटाया प्यार, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट

    Updated: Wed, 01 May 2024 06:06 PM (IST)

    अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) को अपने जन्मदिन पर दुनिया भर से ढेरों बधाइयां मिल रही हैं। बॉलीवुड सेलेब्स भी उन्हें विश कर रहे हैं। करीना कपूर खान से ...और पढ़ें

    Anushka Sharma and virat kohli (Photo Instagram)
    Anushka Sharma and virat kohli (Photo Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही है। ये जन्मदिन अभिनेत्री के के लिए बेहद खास हैं। इस बार अपने बर्थडे को बेटे अकाय के साथ सेलिब्रेट कर रही हैं। सुबह से ही अनुष्का को उनके फैंस और फ्रेंड सोशल मीडिया पर बधाई देते नजर आ रहे हैं।

    करीना कपूर खान से लेकर अर्जुन कपूर समेत कई सेलेब्स ने भी इंस्टाग्राम पर उन्हें विश किया है, लेकिन सभी को विराट कोहली (Virat Kohli) की विश का इंतजार कर रहे हैं। जो अब जाकर पूरी हुई है। जी हां,  विराट कोहली ने वाइफ अनुष्का का बेहद प्यार भरे अंदाज में जन्मदिन की मुबारकबाद दी है।

    यह भी पढ़ें- Anushka Sharma Birthday: जर्नलिस्ट बनना चाहती थीं अनुष्का शर्मा, मगर इस कछुए ने बना दिया बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस

    विराट कोहली का पोस्ट

    अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) को जन्मदिन के मौके पर पति विराट कोहली से रोमांटिक अंदाज में जन्मदिन की बधाई मिली है। क्रिकेटर ने अपने इंस्टाग्राम पर पत्नी संग कई तस्वीरें शेयर कर प्यार लुटाया है। विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपने दिल की बात लिखी है,  "अगर मैं तुम्हें ना पाता तो मैं पूरी तरह से खो जाता, जन्मदिन मुबारक हो माय लव…आप हमारी जिंदगी की लाइट हो, हम आपसे बहुत प्यार करते हैं।" इसके साथ विराट कोहली ने तीन लव इमोजी भी बनाई। सोशल मीडिया पर विराट कोहली का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

    यूजर बोले हैप्पी बर्थडे भाभी

    विराट कोहली की इस पोस्ट पर फैंस भी अनुष्का को विश कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा- जन्मदिन मुबारक हो भाभी। दूसरे फैन ने लिखा- विराट कोहली के सबसे बड़े चीयरलीडर और सबसे मजबूत सपोर्ट सिस्टम को जन्मदिन की शुभकामनाएं। हर उतार-चढ़ाव में हमेशा उनके साथ खड़े रहने के लिए क्वीन अनुष्का शर्मा को धन्यवाद। तीसरे फैन ने लिखा- अकाय की मम्मी को हैप्पी बर्थडे। 

    फरवरी में दूसरी बार मां बनीं अनुष्का 

    बता दें, इस साल 15 फरवरी को अनुष्का शर्मा ने बेटे अकाय को लंदन में जन्म दिया। मां बनने के दो महीने बाद अनुष्का वापस मुंबई लौटी। अभिनेत्री इन दिनों अपने दोनों बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त गुजार रही हैं और विराट कोहली आईपीएल मैच खेल रहे हैं।  

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Anushka Sharma Birthday: 18 साल की अनुष्का शर्मा का ये वीडियो वायरल, बॉलीवुड में ऐसे मिली थी एक्ट्रेस को एंट्री