Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Anushka Sharma Birthday: 18 साल की अनुष्का शर्मा का ये वीडियो वायरल, बॉलीवुड में ऐसे मिली थी एक्ट्रेस को एंट्री

    Updated: Wed, 01 May 2024 07:43 AM (IST)

    Anushka Sharma Birthday खूबसूरत अदाकारा अनुष्का शर्मा ने पहली ही फिल्म से हिंदी सिनेमा में अपने लिए जगह बना ली थी। हर तरह के रोल करने में माहिर अनुष्क ...और पढ़ें

    अनुष्का शर्मा बर्थ डे. फोटो क्रेडिट- जागरण ग्राफिक्स
    अनुष्का शर्मा बर्थ डे. फोटो क्रेडिट- जागरण ग्राफिक्स

    HighLights

    1. आज है अनुष्का शर्मा का बर्थ डे
    2. अनुष्का शर्मा का ऑडिशन वीडियो वायरल
    3. 18 की उम्न में अनुष्का ने दिया था पहला ऑडिशन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Anushka Sharma Birthday: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने आउटसाइडर होने के बावजूद जबरदस्त एक्टिंग के दम पर अपनी पहचान बनाई है। अनुष्का की गिनती आज बी टाउन की ए लिस्ट एक्ट्रेस में होती है। उनका नाम बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में शुमार है।

    अपने टैलेंट के दम पर बनाई पहचान

    इन दिनों अनुष्का शर्मा अपकमिंग फिल्म और सेकंड टाइम मदर बनने को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस 15 फरवरी को दूसरी बार मां बनी हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम भगवान शिव के नाम पर 'अकाय' रखा है। एक एक्ट्रेस के तौर पर अनुष्का की जर्नी देखी जाए, तो अमूमन हर फिल्म के साथ उनका करियर ग्राफ बढ़ता ही गया है।

    आज अनुष्का शर्मा का बर्थ डे है। दो क्यूट बच्चों की मां 'ऐ दिल है मुश्किल' की ये एक्ट्रेस 36 साल की हो गई। अनु्ष्का शर्मा का फैमिली बैकग्राउंड आर्मी से जुड़ा है। उनके पिता कर्नल अजय कुमार शर्मा (सेवानिवृत्ति) आर्मी ऑफिसर थे। जबकि, मां आशिमा शर्मा गृहिणी हैं।

    पहली ही फिल्म मिली थी शाह रुख खान के साथ

    बिना किसी फिल्मी कनेक्शन के अनुष्का ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने लिए एक मुकाम हासिल किया। एक्ट्रेस को पहली ही फिल्म शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ मिली थी। किसी की भी एक्ट्रेस के लिए किंग खान के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करना बड़ी बात होती है। अनुष्का को ये मौका पहली ही फिल्म में मिल गया था। अनुष्का शर्मा के बर्थ डे पर हम आपको दिखाएंगे एक्ट्रेस का वो वीडियो, जिसके जरिये उन्होंने एक्ट्रेस बनने के अपने सफर को शुरू किया था।

    खबरें और भी

    वायरल वीडियो में क्या है खास

    अनुष्का शर्मा मात्र 18 साल की थीं जब उन्होंने पहला ऑडिशन दिया था। सामने आए वीडियो मे अनुष्का सिंपल लुक में नजर आ रही हैं। वह खुद को इंट्रोड्यूस करते देखी जा सकती हैं। उन्होंने हाथ में उन्होंने बोर्ड पकड़ा है, जिसमें एक्ट्रेस का मोबाइल नंबर, जन्मदिन, हाईट लिखी हुई है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Bhawsheel’s Audition Groups (@bhawsheel_audition)

    बात करें पहले ऑडिशन में अनुष्का के लुक की, तो एक्ट्रस ने डेनिम जीन्स के साथ प्लेन व्हाइट टॉप कैरी किया है और क्रॉप जैकेट के साथ अपना लुक कंप्लीट किया है। यूट्यूब पर इस वीडियो को 6 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

    अनुष्का का ये वीडियो भी हुआ वायरल

    अनुष्का शर्मा की डेब्यू फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' थी, जो कि 12 दिसंबर, 2008 को रिलीज हुई थी। इसके एक साल बाद राजकुमार हिरानी की ब्लॉकबस्टर मूवी 'थ्री इडियट्स' रिलीज हुई थी। कम ही लोग जानते होंगे कि अनुष्का ने करीना कपूर (Kareena Kapoor) वाले रोल के लिए ऑडिशन दिया था।

    'पीके' फिल्म के प्रमोशन के दौरान अनुष्का ने ये ऑडिशन वीडियो दिखाया था। कमाल की बात ये है कि 'पीके' बनाने वाले राजकुमार हिरानी को ही नहीं पता था कि अनुष्का ने उनकी ही फिल्म 'थ्री इडियट्स' के लिए ऑडिशन दिया था। ऑडिशन में अनुष्का ने 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' फिल्म का डायलॉग बोला था, जो ग्रेसी सिंह पर फिल्माया गया था। वीडियो में एक्ट्रेस आंखों में आंसू लिए पूरे इमोशन के साथ बोलती नजर आ रही हैं।

    यह भी पढ़ें: बेटे Akaay के जन्म के बाद एक्टिंग की दुनिया में लौटीं Anushka Sharma, यूजर्स बोले- 'क्वीन इज बैक'