विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Anushka Sharma या Virat Kohli, किससे मिलता है अकाय का चेहरा? बेटे को लेकर भारत लौटी हैं एक्ट्रेस

Published: Wed, 17 Apr 2024 09:04 AM (IST)

एक्ट्रेस Anushka Sharma ने सिल्वर स्क्रीन पर एक से बढ़कर एक फिल्में कर अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाया है। पिछले ...और पढ़ें

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. इंडिया वापस आ चुकी हैं अनुष्का शर्मा
  2. अकाय के जन्म के बाद पहली बार भारत लौटीं अनुष्का शर्मा
  3. बेटे के फेस रिसेंबल को लेकर आई एक अपडेट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) बेटे अकाय के जन्म के बाद से न सिर्फ बॉलीवुड और इंडिया से, बल्कि सोशल मीडिया से भी लगभग दूर ही रही हैं। उनकी पर्सनल या प्रोफेशनल लाइफ को लेकर कम ही बातें सामने आईं। हालांकि, अब एक्ट्रेस इंडिया वापस लौटने को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में बनी हैं।

अनुष्का शर्मा इंडिया लौट चुकी हैं। इस बात की जानकारी मंगलवार को ही सामने आ चुकी थी। वह अपने दोनों बच्चों (वामिका और अकाय) के साथ इंडिया लौटी हैं। इस सिलसिले में अनुष्का की बेबी अकाय को गोद में लिए एक फोटो भी सामने आई। 

अकाय को बेबी वियरिंग में कैरी कर नजर आईं अनुष्का शर्मा

अनुष्का मास्क लगाए नजर आईं। वह अकाय को बेबी वियरिंग में लिए नजर आई थीं। इस दौरान सोशल मीडिया पर उनके बेटे की फोटो न जाए, इसका उन्होंने खास ख्याल भी रखा। एक्ट्रेस ने पैपराजी को अकाय की झलक जरूर दिखाई, लेकिन पब्लिकली दिखाने से मना कर दिया। हालांकि, अनुष्का के भारत वापस लौटने की जानकारी पर उनके फैंस में खुशी जरूर है।

किसकी तरह दिखते हैं अकाय?

अनुष्का के इंडिया वापस लौटने के बीच खबर आई है कि उनका बेटा अकाय बिलकुल उनकी ही तरह लगता है। बॉलीवुड लाइफ की स्टोरी के अनुसार, अनुष्का के भारत वापस आने को लेकर कोई जानकारी नहीं थी। एयरपोर्ट पर अक्सर पैपराजी रहते ही हैं, ऐसे में उन्होंने एक्ट्रेस को वहां देख लिया। अनुष्का भी उनके साथ फ्रेंडली नजर आईं। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने बेटे की छोटी सी झलक उन्हें दिखाई, जो कि बिलकुल उनकी तरह ही दिखता है। 

नो पिक्चर पॉलिसी पर होगा अनुष्का का फोकस

अनुष्का और विराट कोहली ने वामिका की फोटो कभी ऑफिशियली सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की, लेकिन गुरुद्वारे या मैच से ही अनुष्का के साथ उनकी तस्वीरें रिवील हो चुकी हैं। कपल यह गलती अकाय की फोटो के साथ नहीं दोहराना चाहता। अनुष्का और विराट, अकाय को लेकर ज्यादा सजग रहेंगे।

यह भी पढ़ें: Anushka Sharma लौटीं इंडिया, बेटे को गोद में लिए नजर आईं एक्ट्रेस, चेहरा दिखाने पर कही ये बात