Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Virat Kohli ने वीडियो कॉल पर Anushka Sharma के साथ मनाई जीत की खुशी, अकाय और वामिका पर इस तरह लुटाया प्यार

    Updated: Tue, 26 Mar 2024 07:50 AM (IST)

    Virat Kohli और Anushka Sharma फैंस के फेवरेट सिलेब्रिटीज में से एक हैं। किसी भी ओकेजन पर दोनों एक दूसरे पर प्यार लुटाने और सपोर्ट करते कई बार देखे जा ...और पढ़ें

    आईपीएल मैच के बाद विराट कोहली, अनुष्का शर्मा को वीडियो कॉल करते हुए
    आईपीएल मैच के बाद विराट कोहली, अनुष्का शर्मा को वीडियो कॉल करते हुए

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस अनुष्का ने 15 फरवरी को बेटे को जन्म दिया था। इसके बाद से वह विराट कोहली के साथ लंदन में ही रहने लगीं। विराट आईपीएल (IPL) के लिए कुछ दिन पहले ही इंडिया आए। उनके आने के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि अनुष्का शर्मा भी वापस लौटेंगी।

    इंडियन प्रीमियर लीग‌ में हर साल पति-पत्नी के स्पेशल नजारे देखने को मिलते हैं। कभी अनुष्का और विराट कोहली एक दूसरे को फ्लाइंग किस करते हुए देखे गए, तो कभी मैच हारने के बाद उदास विराट को अनुष्का शर्मा सांत्वना देते दिखीं। इस बार अनुष्का मैच देखने इंडिया नहीं आईं।

    विराट और अनुष्का ने किया फेसटाइम

    अनुष्का शर्मा बेटे अकाय और बेटी वामिका के साथ लंदन में हैं। मैच खेलने के विराट ने अनुष्का को फेसटाइम किया, जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। दूसरे बच्चे के जन्म के बाद अनुष्का शर्मा को विराट कोहली के छोटे से फोन में देखा जा सकता है।

    बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने प्रीति जिंटा की टीम पंजाब किंग्स पर चार विकेट से जीत दर्ज‌ की। इस जीत के बाद खुशी से भरे विराट कोहली ने लंदन में अपनी फैमिली को कॉल किया और उनके साथ अपनी हैप्पीनेस को शेयर किया।

    खबरें और भी

    वायरल हुआ विराट का वीडियो

    वायरल हो रहे वीडियो में विराट कोहली को मजाकिया लहजे में मुंह बनाते और पत्नी अनुष्का शर्मा पर प्यार लुटाते देखा जा सकता है। उन्होंने उन्हें फ्लाइंग किस किया और दोबारा फोन पर बात करने का इशारा भी किया। विराट और अनुष्का के बीच की यह क्यूट केमिस्ट्री एक बार फिर देख फैंस दिल हारे हैं। कपल की एक दूसरे के लिए रिस्पेक्ट की तारीफ करने के साथ ही फैंस वामिका और अकाय की एक झलक देखने के लिए बेकरार हैं।

    यह भी पढ़ें: Holi 2024: अमिताभ बच्चन से लेकर अनुष्का शर्मा तक, बॉलीवुड सितारों ने फैंस को दी होली की शुभकामनाएं