Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Holi 2024: अमिताभ बच्चन से लेकर अनुष्का शर्मा तक, बॉलीवुड सितारों ने फैंस को दी होली की शुभकामनाएं

    Updated: Mon, 25 Mar 2024 11:00 AM (IST)

    Celebrities Wishes On Holi देशभर में लोग होली का त्योहार को उल्लास और उत्साह के साथ मना रहे हैं। फिल्मी सितारों पर होली के रंग का खुमार चढ़ चुका है। ...और पढ़ें

    बॉलीवुड की होली ( Photo Credit Instagram)
    बॉलीवुड की होली ( Photo Credit Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पूरे देश में आज यानी 25 मार्च को होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। देशभर में लोग इस त्योहार को उल्लास और उत्साह के साथ मना रहे हैं। आमजन से लेकर फिल्मी सितारों पर भी रंग के इस त्योहार का खुमार चढ़ चुका है।

    ऐसे में सोशल मीडिया पर सभी एक-दूसरे को शुभकामनाएं दे रहे हैं। बॉलीवुड सितारों ने देशवासियों को होली के त्योहार पर शुभकामनाएं दे रहे हैं। आइए देखते हैं किसने किस अंदाज में दी शुभकामनाएं।

    यह भी पढ़ें- Amitabh Bachchan के घर हुआ होलिका दहन, नव्या ने मामा अभिषेक बच्चन को लगाया गुलाल

    अमिताभ बच्चन

    हमेशा की तरह इस बार भी अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर फैंस को होली की शुभकामनाएं दी हैं। देर रात अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया और कैप्शन में लिखा- T 4960 - होरी खेलें रघुबीरा अवध में, होरी खेलें रघुवीरा।

    अनुष्का शर्मा

    एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने 15 फरवरी को बेटे अकाय को जन्म दिया। मां बनने के बाद एक्ट्रेस ने अपना पोस्ट शेयर किया है। अभिनेत्री ने इंस्टा स्टोरी पर होली का एक वीडियो शेयर कर सभी को होली की  शुभकामनाएं दी है। बता दें, इन दिनों अनुष्का लंदन में हैं।

    अल्लू अर्जुन

    साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का होली पसंदीदा त्योहार में से एक है। इस खास मौके पर पुष्पा ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को होली की  शुभकामनाएं दी हैं।

    आलिया भट्ट

    होली के मौके पर आलिया भट्ट (Alia Bhatt) कैसे पीछे रह सकती हैं। आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फैंस को होली की शुभकामनाएं दी हैं।  

    कार्तिक आर्यन

    कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इन दिनों अपनी फिल्म 'भूल भुलैया 3' की शूटिंग कर रहे हैं। ऐसे में एक्टर ने होली के मौके पर फैंस को फिल्म के सेट से  शुभकामनाएं दी हैं। एक्टर ने एक वीडियो शेयर किया है, जिस पर लिखा है 'भूल भुलैया 3' हैप्पी होली।

    खबरें और भी

    करीना कपूर खान 

    करीना कपूर खान इन दिनों अपनी फैमिली के साथ विदेश में वेकेशन मना रही हैं। ऐसे में बेबो ने फैंस को होली  विश किया है। 

    यह भी पढ़ें- Holi 2024: होली के लॉन्ग वीकेंड को बनाना है खास तो OTT पर इन फिल्मों का लें मजा, मनोरंजन होगा दोगुना