यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
लंदन के रेस्टोरेंट से बेटी के साथ Virat Kohli की फोटो वायरल, वामिका को देख बोले लोग- जूनियर अनुष्का
अक्सर कपल गोल्स की वाइब देने वाले Virat Kohli और Anushka Sharma बेटे के जन्म के बाद लंदन में ही रह रहे हैं। फैंस उनके बच्चों की झलक देखने के लिए बेकरा ...और पढ़ें

HighLights
- बेटे के जन्म के बाद लंदन में हैं विराट और अनुष्का
- लंदन से विराट और वामिका की फोटो हुई वायरल
- लोगों ने की डैडी-बेटी की बॉन्डिंग की तारीफ
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) बी टाउन के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले कपल्स में से एक हैं। उनकी केमेस्ट्री अक्सर सुर्खियों में रहती है। कपल गोल्स वाली वाइब्स देने वाले विराट और अनुष्का के घर हाल ही में बेटे 'अकाय' ने जन्म लिया, जिसकी फोटो देखने के लिए फैंस बेकरार हैं। इस बीच लंदन से विराट की एक फोटो सुर्खियां बटोर रही है।
लंदन से विराट की फोटो आई सामने
अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने लंदन में बेटे को जन्म दिया। 15 फरवरी को वह दोबारा मां बनीं। वहीं, अकाय के बर्थ के बाद से विराट- अनुष्का लंदन में ही रह रहे हैं और कुछ समय तक वहीं बने रहने की उनकी योजना है। इस बीच वहां के रेस्टोरेंट से विराट की वामिका (Vamika Kohli) के साथ फोटो सामने आई है, जिस पर फैंस दिल हार बैठे हैं।
रेस्टोरेंट में दिखे विराट कोहली
विराट को अक्सर बेटी वामिका का ख्याल रखते और उसे पैम्पर करते देखा गया है। इसके लिए कई बार सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी तारीफ भी की है। अब लंदन से जो फोटो सामने आई है, उसमें विराट और वामिका कुछ खाते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, यह फोटो ऐसे ली गई है कि दोनों का चेहरा न दिख कर पीठ दिख रही है, लेकिन ये साफ है कि यह विराट और वामिका ही हैं। वहीं, अनुष्का की एब्सेंस पर फैंस ने अंदाजा लगाया है कि वह बेटे के साथ टाइम स्पेंड कर रही होंगी।
.jpg)
फैंस ने कही ये बात
एक यूजर ने कमेंट किया, 'पापा के साथ थोड़ा टाइम बिताते हुए, जबकि मां और भाई एक साथ होंगे। लेकिन जिसने भी ये फोटो ली, उसे इस तरह दखल नहीं देना चाहिए था।' एक ने लिखा, 'ये क्यूट है, लेकिन उनकी इजाजत के बिना फोटो लेना भी काफी रूड बिहेवियर है।' एक ने कमेंट किया, 'ये कितना क्यूट है। मैं जूनियर अनुष्का को ये सब करते सोच रहा हूं।'
खबरें और भी

अनुष्का शर्मा वर्कफ्रंट
अनुष्का शर्मा को उनके फैंस फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' में देखेंगे। यह स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म होगी, जिसमें अनुष्का क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के रोल में नजर आएंगी।
यह भी पढ़ें: Anushka Sharma-Virat Kohli की बेटी वामिका को बर्थ डे पर मिला था ये स्पेशल गिफ्ट हैंपर, वायरल हुईं क्यूट फोटोज