यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Anushka Sharma-Virat Kohli की बेटी वामिका को बर्थ डे पर मिला था ये स्पेशल गिफ्ट हैंपर, वायरल हुईं क्यूट फोटोज
Anushka Sharma और Virat Kohli ग्लैमर वर्ल्ड के चर्चित कपल्स में से एक हैं। फैंस इनकी केमेस्ट्री को पसंद करने के साथ ही इनकी बेटी वामिका से जुड़ी अपडेट ...और पढ़ें

HighLights
- अनुष्का-विराट की बेटी वामिका का इस बार था तीसरा बर्थ डे
- वामिका को मिलने वाले गिफ्ट की फोटो वायरल
- 15 फरवरी को अनुष्का ने दिया था बेटे को जन्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) बॉलीवुड के पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। फैंस को उनकी जोड़ी, एक दूसरे के लिए आपसी समझ और एक दूसरे के साथ मस्ती करते रहने का अंदाज काफी पसंद आता है। कुछ दिनों पहले कपल ने बेटे के जन्म की गुड न्यूज सोशल मीडिया पर शेयर की थी और अब सोशल मीडिया पर वामिका के बर्थ डे गिफ्ट की झलक सामने आई है।
विराट और अनुष्का ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 2017 में शादी कर ली थी। मैरिज के चार साल बाद कपल ने अपनी बेटी वामिका का स्वागत किया। वामिका की कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। विराट-अनुष्का ने बहुत कोशिश की कि पैपराजी के कैमरे से उसे बचा सकें, लेकिन फैंस की जब उस पर नजर गई, तो वह उसे क्लिक करने से बाज नहीं आए।
वामिका को मिला ये बर्थ डे गिफ्ट
11 जनवरी को वामिका का बर्थ डे था। इस स्टार किड को उसके बर्थ डे पर इंद्रधनुष की थीम का गिफ्ट मिला था। वामिका के बर्थ डे गिफ्ट की जो फोटो सामने आई है, वह बेहद खूबसूरत है। अनुष्का की बेटी को सारे गिफ्ट्स पिंक कलर के मिले थे। उसे क्लाउड कटआउट से सजा एक बड़ा सा बॉक्स मिला, जिसमें कई सारी चीजें थीं। इसमें वामिका के नाम की पेंटिंग रखी थी।

(फोटो क्रेडिट- मैंगो पीपल शॉप)
इसके अलावा बॉक्स में वामिके के लिए प्यारा सा बर्थ डे मैसेज लिखा हुआ कार्ड भी था। कार्ड को सितारों और इंद्रधनुष की पेंटिंग से सजाया गया था और उस पर लिखा था 'हैप्पी बर्थ डे वामिका।'

(फोटो क्रेडिट- मैंगो पीपल शॉप)
इस बर्थ डे गिफ्ट में कुछ और भी चीजें देखने को मिलीं, जिसमें पिंक कलर का क्यूट सा बैग है। बैग में सामने की तरफ एक रोबोट बना था और उस पर वामिका का नाम लिखा था। इसके अलावा गिफ्ट बॉक्स में नोटपैड, रंगीन बॉक्स और DIY आइटम भी थे।
खबरें और भी

(फोटो क्रेडिट- मैंगो पीपल शॉप)
लंदन में हुई अनुष्का की सेकंड डिलीवरी
20 फरवरी को अनुष्का और विराट ने सोशल मीडिया पर गुड न्यूज सुनाई थी कि उनके घर बेटे का जन्म हुआ है। अनुष्का ने 15 फरवरी को लंदन में बेटे को जन्म दिया। उसका नाम अकाय रखा गया है, जिसका मतलब 'बहुत खास' होता है।