विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेटे के जन्म के बाद लंदन में देखे गए Virat Kohli, अनुष्का की सेकंड डिलीवरी वहां कराने की बड़ी वजह आई सामने

Published: Wed, 21 Feb 2024 11:13 AM (IST)

Anushka Sharma-Virat Kohli Baby Boy ग्लैमर वर्ल्ड के क्यूट कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक बार फिर पेरेंट्स बने ...और पढ़ें

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के घर एक बार फिर किलकारी गूंजी है। एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने 'अकाय' रखा। अनुष्का शर्मा ने 15 फरवरी को बेटे को जन्म दिया। हालांकि, उन्होंने जन्म कहां दिया, इसकी किसी को जानकारी नहीं। लेकिन सोशल मीडिया पर विराट कोहली की एक फोटो सामने आई है, जिसमें उन्हें मुंबई से दूर विदेश में देखा जा सकता है।

डिलीवरी की लोकेशन बना सस्पेंस

अनुष्का शर्मा के पिछले कुछ समय से प्रेग्नेंट होने की खबरें आ रही थीं। हालांकि, विराट या अनुष्का में से किसी ने भी प्रेग्नेंसी कन्फर्म नहीं की। मंगलवार को कपल ने सोशल मीडिया पर अनाउंस किया कि 15 फरवरी को उनके घर बेटे ने जन्म लिया है। इस गुड न्यूज के बाद फैंस से लेकर सेलिब्रिटीज तक कपल को बधाई दे रहे हैं। वहीं, बेटे के जन्म के बाद फैंस ये जानने के लिए भी उत्सुक हैं कि अनुष्का ने कहां बेटे को जन्म दिया है।

लंदन से विराट की फोटो आई सामने

अनुष्का की सेकंड प्रेग्नेंसी से लेकर बेटे के जन्म तक, विराट-अनुष्का ने प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखा। मगर फैंस की नजर इन पर पड़ ही गई। लंदन से विराट की फोटो सामने आई है। इस फोटो को उनके फैन क्लब की ओर से शेयर किया गया है। विराट, लंदन की स्ट्रीट्स पर वॉक करते देखे गए।

लंदन में ही क्यों दिया जन्म

फैंस के मन में यह सवाल है कि विराट-अनुष्का ने मुंबई में डिलीवरी न करवाकर विदेश में क्यों की। डीएनएन की रिपोर्ट में बताया गया है कि कपल प्राइवेसी चाहता था। पैपराजी को बार-बार मना करनेके बाद भी वामिका की फोटो मौकों पर खींची गई, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। विराट-अनुष्का नहीं चाहते थे कि दूसरे बेबी को लेकर प्राइवेसी न बनी रहे, इसके लिए उन्होंने मुंबई से दूर लंदन को चुना। 

दूसरा कारण यह भी बताया जा रहा है कि कपल यूके शिफ्ट होना चाहता है। कम से कम इस जगह को वह अपना दूसरा घर बनाना चाहते हैं। उन्हें यहां की नागरिकता चाहिए, जिसके लिए उन्होंने लंदन में डिलीवरी कराना सही समझा।

यह भी पढ़ें: Rakul-Jackky Wedding: एक नहीं, दो बार शादी करेंगे रकुल और जैकी की शादी, देखें वेडिंग का पूरा शेड्यूल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।