Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Anushka Sharma Son Name: विराट कोहली-अनुष्का शर्मा ने किस वजह से बेटे का नाम रखा Akaay, जानिए असली मतलब?

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Tue, 20 Feb 2024 11:32 PM (IST)

    Virat Kohli Son Name बी टाउन एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेट विराट कोहली के घर एक नन्हें शहजादे ने जन्म लिया है। 20 फरवरी को अनुष्का ने सोशल मीडिया ...और पढ़ें

    जानिए विराट-अनुष्का के बेटे के नाम का मतलब (Photo Credit-Instagram)
    जानिए विराट-अनुष्का के बेटे के नाम का मतलब (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. क्या विराट और अनुष्का के बेटे अकाय के नाम का मतलब
    2. दूसरी बार मां बनी अनुष्का शर्मा
    3. बेटे वामिका के बाद बेटे को दिया जन्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Virat Kohli-Anushka Sharma Son Akaay Mean: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का घर पर एक बार फिर से किलकारी गूंजी है। लंबे समय में प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर अनुष्का का नाम लगातार सुर्खियां बटोर रहा था।

    ऐसे में 20 फरवरी यानी आज विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने बेटे के जन्म की घोषणा सोशल मीडिया पर की है। साथ ही जूनियर कोहली का नाम अकाय का भी एलान किया गया है। ऐसे में आइए जानते हैं अकाय का मतलब क्या है। 

    ये विराट-अनुष्का के बेटे का नाम का मतलब

    जैसे ही सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने दोबारा माता-पिता बनने की जानकारी दी तो इसके बाद इस कपल का नाम तेजी से सुर्खियां बटोरने लगा। खासतौर पर इनके बेटे के नाम के पीछे का मतलब जानने के लिए फैंस में होड़ लग गई है।

    ऐसे में हम आपको विराट-अनुष्का के बेटे अकाय के नाम का असली मतलब बताने जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक अकाय नाम  के कई मतलब हैं। ये तुर्की भाषा का नाम है, जिसका अर्थ चमकता चांद होता है। वहीं दूसरी ओर संस्कृत भाषा के आधार पर अकाय को अमर भी कहा जाता है।

    खबरें और भी

    इसके अलावा अकाय को निराकर भी कहा जा सकता है, जो बिना शरीर और काया हो, बता दें कि निराकर भगवान शिव को भी कहा जाता है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पेरेंट्स के तौर पर अपने नन्हें शहजादे को हमेशा चमकते हुए देखना चाहते हैं।

    इस वजह से उन्होंने ये नाम रखा है। बेटे के जन्म की घोषणा करने के बाद सोशल मीडिया पर हर कोई विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का बधाइयां दे रहा है। 

    इन सेलेब्स ने दी विराट-अनुष्का को बधाई

    दूसरी बार माता-पिता बनने को लेकर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को बधाइयां देने वालों की लिस्ट में हिंदी सिनेमा के तमाम सेलेब्स के नाम शामिल हैं। अनुष्का की इस पोस्ट पर आलिया भट्ट, धनश्री वर्मा, भूमि पेडनेकर, रणवीर सिंह, मेधा शंकर, राजपाल यादव, वाणी कपूर और दर्शन कुमार जैसे कई फिल्मी सितारों ने कमेंट कर शुभकामनाएं दी हैं।

    मालूम हो कि पत्नी अनुष्का के प्रेग्नेंसी पीरियड में उनके साथ रहने के लिए लंबे समय से विराट कोहली क्रिकेट की दुनिया से दूरी बनाए हुए हैं। इसके लिए उन्होंने भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में भी हिस्सा नहीं लिया। 

    ये भी पढ़ें- Anushka Sharma Baby Boy: दूसरी बार माता-पिता बने अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, पोस्ट शेयर कर बताया बेटे का नाम