यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बेटे Akaay के जन्म के बाद एक्टिंग की दुनिया में लौटीं Anushka Sharma, यूजर्स बोले- 'क्वीन इज बैक'
भी टाउन एक्ट्रेस Anushka Sharma किसी अलग पहचान की मोहताज नहीं हैं। लंबे वक्त से वह अपने बेटे अकाय कोहली के जन्म को लेकर एक्टिंग की दुनिया से ब्रेक पर ...और पढ़ें

HighLights
- एक्टिंग में अनुष्का शर्मा ने की वापसी
- बेटे अकाय के जन्म के बाद अदाकारी में छाईं अनुष्का
- फरवरी में दूसरी बार बनी थीं मां
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाह रुख खान की फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से हिंदी सिनेमा में कदम रखने वालीं अदाकारा अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) को भला कौन नहीं जानता। लंबे वक्त से दूसरी बार मां बनने की वजह से वह ग्लैमर की दुनिया से दूर हैं। लेकिन अब बतौर एक्ट्रेस अनुष्का ने अदाकारी के फील्ड में वापसी कर ली है।
जिसकी एक झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर भी दिखाई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि बेटे अकाय कोहली (Akaay Kohli) के जन्म के बाद अनुष्का किस प्रोजेक्ट में एक्टिंग करती नजर आई हैं।
एक्टिंग फील्ड में अनुष्का का कमबैक
बेटे अकाय कोहली के जन्म के दौरान अनुष्का शर्मा अपने पति और क्रिकेटर विराट कोहली के साथ लंदन में मौजूद रहीं। बीते 15 फरवरी 2024 को अनुष्का दूसरी बार मां बनीं और उन्होंने बेटे अकाय को जन्म दिया। इसके बाद हर कोई अनुष्का शर्मा को बतौर एक्ट्रेस वापसी करते हुए देखने के लिए बेताब नजर आया। ऐसे में अब अभिनेत्री ने उनकी बेताबी को खत्म कर दिया है।
.jpg)
दरअसल भारत वापस आने के बाद हाल ही में अनुष्का शर्मा ने एक मोबाइल कंपनी के टीवी विज्ञापन में काम किया है। इस टीवी एड के साथ ही उन्होंने एक एक्ट्रेस के तौर पर एक्टिंग में कमबैक कर लिया है। इसके साथ ही अनुष्का शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर इस टीवी एड के वीडियो को भी साझा किया है।
View this post on Instagram
अनुष्का के इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है- क्वीन इज बैक। दूसरे यूजर ने कहा है- अकाय की मम्मी वापसी के लिए आपका स्वागत। इस तरह से तमाम फैंस अनुष्का शर्मा को लेकर अपनी राय रख रहे हैं।

खबरें और भी
इस मूवी में दिखेंगी अनुष्का शर्मा
इसके अलावा गौर किया जाए अनुष्का शर्मा की आने वाली मूवी के बारे में तो उसका नाम चकड़ा एक्सप्रेस है। इस फिल्म में वह भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी की भूमिका अदा करती दिखेंगी।
.jpg)
