Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भांग खाने के बाद 8 घंटे तक हंसता रहा बॉलीवुड एक्टर, मारिजुआना ट्राई करने पर बोला- 'मैं पागल हो गया था'

    Updated: Sat, 29 Nov 2025 07:31 PM (IST)

    फिल्मी गलियारों में एक अभिनेता ऐसे हैं जो अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी से जुड़े किस्से शेयर करने में जरा भी नहीं हिचकते हैं। हाल ही में अभिनेता ने रिवील ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. भांग खाने के बाद 8 घंटे तक हंसा था एक्टर

    2. आसमान में हवाई जहाज देखता रह गया था एक्टर

    3. एक्टर ने मारिजुआना भी किया है ट्राई

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनय और निर्देशन में अव्वल एक दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) बेबाक कलाकारों में गिने जाते हैं। बड़े पर्दे पर उनके काबिल-ए-तारीफ अभिनय का कोई जवाब नहीं है। वह जिस तरह पर्दे पर अपने किरदारों के साथ एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं, निजी जिंदगी में भी यह सिलसिला चलता रहता है।

    हाल ही में, अनुपम खेर ने एक किस्सा शेयर किया है जो अब वायरल हो गया है। एक्टर ने बताया कि उन्होंने एक बार मारिजुआना और भांग ट्राई किया था जिसके बाद उनकी हालत ऐसी हो गई थी कि उन्होंने कसम खा ली थी कि वह दोबारा इसे नहीं खाएंगे।

    मारिजुआना ट्राई करने के बाद ऐसी हो गई थी हालत

    अनफिल्टर्ड बाय समदिश के साथ बातचीत में 70 साल के अनुपम खेर ने मारिजुआना ट्राई करने का किस्सा शेयर किया है। उन्हंने बताया, "मुझे लगता है कि मैंने दो कश लिए होंगे और फिर मैंने आसमान की तरफ देखा। एयरपोर्ट से कोई प्लेन उड़ान भर चुका होगा, इसलिए मैंने उसे देखना शुरू कर दिया। मैं उसे तब तक देखता रहा जब तक वह आसमान में एक छोटा सा बिंदु नहीं बन गया। मुझे लगता है कि मैं उसे तब तक देखता रहा जब तक वह हीथ्रो एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर गया।"

    अनुपम खेर ने आगे कहा, "मैं पागल हो गया था। उसी दिन जब मैं अपनी कार में बैठा तो मुझे लगा जैसे सड़क हिल रही है या कार चल रही है।"

    यह भी पढ़ें- Dhirendra Shashtri पर बृजवासियों ने बरसाए फूल, मथुरा पहुंची सनातन एकता पदयात्रा, देखें तस्वीरें

    Anupam Kher photo

    भांग के बाद 8 घंटे हंसते रहे थे एक्टर

    अनुपम खेर ने भांग ट्राई करने का भी किस्सा शेयर किया है। उन्होंने बताया, "जब मैंने यह ट्राई किया तो मैंने कसम खाई कि मैं इसे दोबारा कभी नहीं ट्राई करूंगा, क्योंकि मैं लगातार आठ घंटे तक हंसता रहा। मेरे बैचमेट्स जो नशे में थे, छत पर खड़े होकर वार्डन से कह रहे थे, 'आर्मी आ रही है।' मैं उनसे कहता रहा कि मैं हंसते-हंसते मर जाऊंगा और उनसे मुझे बचाने की भीख मांगता रहा। मैं अपने दोस्त के जवाब का इंतजार करता रहा, सोचता रहा कि वह मुझे जवाब क्यों नहीं दे रहा है। यह बिल्कुल वैसा ही था जैसे जिम कैरी की फिल्म द मास्क में चीजें दिखाई जाती हैं लेकिन उसके बाद मैंने इसे फिर कभी हाथ नहीं लगाया।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'बॉलीवुड बर्बाद हो रहा..'साउथ सिनेमा की बढ़ती पॉपुलैरिटी पर क्या बोले Anupam Kher, बताया हिंदी सिनेमा में कहां है कमी