'पहले 250 थे...' हर फिल्म के बाद महेश भट्ट को 25 हजार रुपये देते हैं Anupam Kher? किया चौंकाने वाला खुलासा
अनुपम खेर ने खुलासा किया है कि वे हर फिल्म के बाद महेश भट्ट को 25,000 रुपये देते हैं। यह परंपरा वो काफी सालों से निभाते आ रहे हैं। दोनों ने साथ में सब ...और पढ़ें
-1774517245214_m.webp)
फिल्म के एक सीन में अनुपम खेर (फोटो-इंस्टाग्राम)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अनुपम खेर (Anupam Kher) ने साल 1980 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। महेश भट्ट की फिल्म सारांश में उन्होंने बीवी प्रधान का रोल निभाया था। इस वजह से अनुपम खेर उन्हें अपना गुरु मानते हैं।
अब हाल ही में अनुपम खेर में इसको लेकर एक बड़ा खुलासा किया है जिसने सभी को चौंकाकर रख दिया है। एक इंटरव्यू में अनुपम खेर ने बताया कि वह जो भी फिल्म करते हैं, उसके बाद महेश भट्ट को 25 हजार रुपये जरूर देते हैं। अनुपम खेर ऐसा करीब चार दशक से करते आ रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि महेश भट्ट ने अपनी फिल्म में उन्हें पहला ब्रेक दिया था।
यह भी पढ़ें- हेयर ट्रांसप्लांट के लिए Anupam Kher के पीछे पड़ी थीं कंपनिया, एक्टर बोले - 'मैंने उनको मौका नहीं...'सा
सारांश के लिए मिला था फिल्मफेयर
सारांश के लिए अनुपम खेर को बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला। साथ ही फिल्म को 1985 में हुए ऑस्कर्स के लिए चुना गया था, पर इसे नॉमिनेशन नहीं मिला था।
-1774517847295.jpg)
अनुपम खेर ने 250 रुपये से की थी शुरुआत
'पिंकविला' से बातचीत में अनुपम खेर ने कहा,'उन्होंने ही मुझे पहला ब्रेक दिया था, इसलिए उस समय मैं उन्हें हर फिल्म के लिए 250 रुपये देता था। अब यह 25,000 रुपये हो गया है। उनका कहना है कि यह महंगाई का नतीजा है। यह 250 रुपये से बढ़कर 500 रुपये, फिर 1000 रुपये, फिर 5000 रुपये और अब 25,000 रुपये हो गया है।'
अनुपम खेर ने आगे बताया,'अभी मैंने उन्हें पिछले हफ्ते ही एक लिफाफा दिया था। अब वह बस लिफाफा पकड़ लेते हैं और उन्हें पता होता है कि उसमें कितने पैसे हैं। लेकिन मुझे यह बहुत अच्छा लगता है। यह किसी और चीज से ज्यादा एक रस्म बन गई है। यह एक कॉमेडी है।'
-1774517901393.jpg)
इस फिल्म के सीक्वल में करना चाहते हैं काम
अनुपम खेर ने बताया कि उन्होंने भट्ट साहब से कहा है कि वो सारांश 2 में एक एक्शन हीरो के तौर पर काम करना चाहते हैं। मैंने भट्ट साहब से कहा, ‘मैं एक्शन करना चाहता हूं क्योंकि मैं खुद पर काम कर रहा हूं। मैं हंसी का पात्र बनने के रिस्क को देखते हुए भी मैं अपना शरीर दिखाने को तैयार हूं। मुझे इस बात से बहुत खुशी होती है। मैं चाहता हूं कि मेरा किरदार एक्शन के जरिए लोगों को बचाए। जैसे कि फिल्म ‘टेकन’ में था, मैं कुछ वैसा ही करना चाहता हूं।’
खबरें और भी
वर्कफ्रंट की बात करें, तो अनुपम खेर साल 2025 में चार फिल्मों में नजर आए थे। इनमें'तन्वी द ग्रेट', 'मेट्रो इन दिनों', 'इमरजेंसी' और 'तुमको मेरी कसम'शामिल है। एक्टर इन दिनों द इंडियन हाउस नाम की एक तेलुगु फिल्म में काम कर रहे हैं।