हेयर ट्रांसप्लांट के लिए Anupam Kher के पीछे पड़ी थीं कंपनिया, एक्टर बोले - 'मैंने उनको मौका नहीं...'
अनुपम खेर ने अपने शुरुआती करियर में गंजेपन के बावजूद बॉलीवुड में सफलता हासिल की। हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि कई हेयर-वीविंग कंपनियों ने उन्हें ...और पढ़ें
-1773981635592_m.webp)
अनुपम खेर के पीछे पड़ी थी कंपनियां (फोटो-इंस्टाग्राम)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अनुपम खेर (Anupam Kher) ने साल 1981 में बॉलीवुड में कदम रखा, तब उनके सिर पर बिल्कुल भी बाल नहीं थे। वे शुरू से गंजे थे। ऐसे में कई लोगों ने उनके अभिनेता बनने के सपने पर सवाल उठाए थे। हालांकि, उन्होंने दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, हम आपके हैं कौन और द कश्मीर फाइल्स जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया।
-1773982640496.jpg)
इसके अलावा दो राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित अनुपम खेर ने बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों में अपनी एक अलग पहचान बनाई। अब पिंकविला को दिए एक हालिया इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि कैसे हेयर-वीविंग कंपनियों ने उन्हें हेयर ट्रांसप्लांट के लिए पैसे ऑफर किए थे, लेकिन उन्होंने मना कर दिया।
यह भी पढ़ें- अमरीश पुरी ने ठुकरा दी थी Mr India, 'मोगेंबो' बनने वाले थे ये अभिनेता, सिल गए थे कॉस्ट्यूम; कैसे बदला विलेन?
कई डॉक्टर्स ने एक्टर से किया संपर्क
अनुपम खेर ने बताया कि हेयर- वीविंग डॉक्टर्स ने उनसे संपर्क किया लेकिन उन्होंने किसी के भी ऑफर स्वीकार नहीं किया। उन्होंने कहा- ''मैं हर हेयर वीविंग कंपनी या डॉक्टर का सपना हूं। और बहुत सारे लोग पैसे देने को तैयार हैं कि एक बार आप बाल लगवा लो हमसे। मैंने ये मौका उनको नहीं दिया।''
-1773982541100.jpg)
अनुपम ने बताया कि वह युवाओं को अपना दोस्त मानते हैं और उन्हें सलाह देते हैं कि वे उन्हें 'सर' या 'अंकल' कहकर न बुलाएं बल्कि इसके बदले 'एके' या 'अनुपम जी कहें।
किस फिल्म में नजर आएंगे अनुपम खेर
उन्होंने आगे कहा कि 'अंकल जी' कहलाने पर वो एक कैटेगरी में बंध जाते हैं, जबकि वह रूढ़ियों को तोड़ना पसंद करते हैं। अनुपम खेर आने वाले समय में फिल्म खोसला का घोसला 2 में नजर आएंगे। इस मूवी को प्रशांत भागिया ने डायरेक्ट किया है। भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, सविता राज हीरेमथ और राज हीरेमथ इसके निर्माता हैं। यह फिल्म 2006 की पॉपुलर क्लासिक खोसला का घोसला का सीक्वल है।