विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रिटायरमेंट की खबर पर Anupam Kher ने लगाई डेविड धवन की डांट, बोले- 'तुम कौन होते हो तय करने वाले...'

Published: Thu, 04 Jun 2026 01:55 PM (IST)

अनुपम खेर ने अपने दोस्त डेविड धवन को रिटायरमेंट की घोषणा पर डांटा, यह कहते हुए कि दर्शक प्यार करते ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। डेविड धवन (David Dhawan) 6 साल बाद डायरेक्टर की कुर्सी पर वापसी कर चुके हैं। डेविड अपनी आखिरी फिल्म ये जवानी है दीवानी डायरेक्ट कर रहे हैं और उन्होंने घोषणा की है कि वो इसके बाद रिटायरमेंट ले लेंगे।

हालांकि डेविड धवन के दोस्त अनुपम खेर को उनकी ये बात पसंद नहीं आई। उन्होंने तुरंत फोन करके मजाकिया अंदाज में डेविड की डांट लगाई। अनुपम खेर ने एएनआई से कहा- 'डेविड धवन मेरे बहुत ही अच्छे दोस्त हैं। मेरा जब भी मन होता है मैं उनके घर चला जाता हूं। मैंने जब सुना कि वो रिटायरमेंट ले रहे हैं तो मैंने तुरंत फोन लगाकर उनकी डांट लगाई।'

यह भी पढ़ें- Sanjay Dutt की एक जिद और बदल गई David Dhawan की किस्मत, एडिटर से डायरेक्टर बन ऐसे गोविंदा संग रचा था इतिहास

अनुपम खेर ने कहा- 'क्या मतलब ये तुम्हारी आखिरी फिल्म है। तुम कौन होते हो तय करने वाले। अगर ऑडियंस तुम्हें प्यार करती है तो ये मत कहो कि ये तुम्हारी आखिरी फिल्म है।'

अनुपम खेर के पिता ने क्या दी थी सलाह?

अनुपम खेर ने आगे कहा, “मेरे पिता मुझसे कहा करते थे कि रिटायरमेंट केवल एक मानसिक अवस्था है। जब तक आप अपने पैरों पर खड़े हो सकते हैं और जो आपको पसंद है वह करते रह सकते हैं तब तक रिटायरमेंट लेने का कोई कारण नहीं है। दुर्भाग्य से, बाद में वे बीमार पड़ गए, लेकिन उनका यह विश्वास मेरे मन में बना रहा। हम भाग्यशाली हैं कि हम ऐसे पेशे में हैं जहां रिटायरमेंट की कोई निश्चित आयु नहीं है।”

Anupam (11)

ये जवानी है दीवानी कर रहे डायरेक्ट

अनुपम खेर और डेविड धवन ने दीवाना मस्ताना और बड़े मियां छोटे मियां जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। वहीं ये जवानी है दीवानी के जरिए डेविड और वरुण चौथी बार साथ आ रहे हैं। फिल्म में वरुण के साथ पूजा हेगडे और मृणाल ठाकुर भी लीड रोल में हैं। उनके अलावा मौनी रॉय, राकेश बेदी, राजेश कुमार, मनीष पौल और अन्य कलाकार भी नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें- 'करीबियों से मिला धोखा...' रमेश तौरानी संग दोस्ती पर वाशु भगनानी की दो टूक, सालों की यारी में क्यों आई दरार?