Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    फ्लाइट में लगे 'जय श्री राम' के नारे, फ्लैग लिए दिखे यात्री, Anupam Kher ने शेयर किया वीडियो

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Sun, 21 Jan 2024 06:59 PM (IST)

    Anupam Kher Video अयोध्या के साथ-साथ देश के कोने-कोने में इस समय राम नाम की गूंज सुनने को मिल रही है। भक्त राम जी के स्वागत की तैयारियां जोरो-शोरो से ...और पढ़ें

    हवाई जहाज में लगे जय श्रीराम के नारे (Photo Credit: X)
    हवाई जहाज में लगे जय श्रीराम के नारे (Photo Credit: X)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राम मंदिर इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। ऐसा हो भी क्यों न, सालों के लंबे इंतजार के बाद अब श्री राम लला मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं। सोमवार 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होने वाला है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कई बॉलीवुड सितारे भी अयोध्या पहुंच गए हैं।

    कंगना रनोट के बाद अब अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने राम भक्तों के साथ फ्लाइट की यादगार यात्रा की झलक दिखाई है। इस वीडियो में वह लोगों के साथ जय श्री राम के नारे लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Ram Mandir के लिए 'सालार' के मेकर्स ने तैयार किया 'रामचंद्राय मंगलम', वीडियो देख बोले फैंस- जय श्रीराम

    हवाई जहाज में लगे जय श्रीराम के नारे

    अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में प्लेन में जय श्रीराम के झंडे और अनुपम खेर इसमें बैठे यात्रियों के साथ जय श्रीराम के नारे लगाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा 'सब राम भक्तों के साथ मैं अयोध्या में पहुंच गया हूं। हवाई जहाज में कमाल की भक्ति का वातावरण था। कीर्तन, राम जी की जय जय की गूंज। वाह! हम धन्य हैं। हमारा देश धन्य है। जय श्री राम'।

    अभिनेता का यह वीडियो अब वायरल हो गया है, जिस पर तमाम लोग कमेंट कर रहे हैं। कमेंट सेक्शन में कई यूजर ‘जय श्री राम’ लिखकर अपनी खुशी जता रहे हैं, तो कुछ अभिनेता की आलोचना भी कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    कंगना ने भी शेयर की तस्वीरें

    अनुपम खेर से पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट ने सोशल मीडिया पर अयोध्या पहुंचने के बाद अपनी कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। इसमें वह मंदिर में झाड़ू लगाते हुए और रामभद्राचार्य से मिलकर उन्हें नमन करते हुए नजर आईं।

    राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बी टाउन और साउथ इंडस्ट्री के कई सेलेब्स शामिल हो सकते हैं। रजनीकांत उनके पूर्व दामाद सुपरस्टार धनुष (Dhanush) भी रामलला प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हो रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या के लिए Rajinikanth रवाना, अनुपम खेर ने भी कहा- 'आने वाली पुश्ते याद रखेंगी'