Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Anupam Kher Tattoo: अनुपम खेर ने सिर पर बनवाया टैटू, बिना बाल वाले लोगों को दिया ये खास मैसेज

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Mon, 17 Jul 2023 01:57 PM (GMT+05:30)

    Anupam Kher Tattoo Video अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। आए दिन इंस्टाग्राम पर कुछ न कुछ साझा करते हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपना एक ...और पढ़ें

    Anupam Kher Shared Video Of Tattoo Photo Instagram
    Anupam Kher Shared Video Of Tattoo Photo Instagram

    HighLights

    1. अनुपम खेर ने शेयर किया अपना मजेदार टैटू
    2. एक्टर ने अपने सिर पर बनाया अनोखा टैटू
    3. जल्द रबीन्द्रनाथ टैगोर में नजर आएंगे एक्टर

     नई दिल्ली, जेएनएन। Anupam Kher Tattoo  Video: अनुपम खेर फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है। इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म रबीन्द्रनाथ टैगोर को लेकर चर्चा में है। ये फिल्म उनकी  538वीं फिल्म है, जिसकी घोषणा उन्होंने कुछ वक्त पहले की थी। इसी बीच अब एक्टर ने अपना एक वीडियो साझा किया है जिसमें, उनका अंदाज काफी बदला-बदला नजर आ रहा है।

    अनुपम खेर ने सिर पर बनवाया टैटू

    अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके सिर पर टैटू नजर आ रहा है। अनुपम खेर ने अपने टैटू वाला वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में काफी मजेदार बातें भी लिखी- 'मेरा ये पोस्ट दुनिया भर में उन सभी लोगों के लिए है जो गंजे हैं। बाल वालों को बहुत गर्व है कि वो अपने बालों के साथ बहुत कुछ कर सकते है! पर क्या वो ये कर सकते है? हरगिज़ नहीं!' अब लोग उनके इस टैटू को देखकर खूब जमकर कॉमेंट भी कर रहे हैं।

    आप कोई विलन का रोल कर रहे हो क्या- यूजर

    हालांकि, एक्टर का ये टैटू परमानेंट नहीं लग रहा है, लेकिन यूजर उनके पोस्ट पर लगातार मैसेज कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, कुछ भी हो, शानदार डिजाइन है। दूसरे ने लिखा, बनाने वाले ने मस्त बनाया है। तीसरे यूजर ने लिखा, आपने तो आग लगा दी। वहीं एक्टर के एक फैन पूछा, आप कोई विलन का रोल करने वाले हैं क्या?

    View this post on Instagram

    A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

    अनुपम खेर ने की 538वीं फिल्म की घोषणा

    अनुपम खेर उन एक्टर्स में से हैं जिन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। एक्टर ने इंडस्ट्री में सालों बिताए हैं। बीते दिनों उन्होंने अपनी  538वीं फिल्म की घोषणा की थी, जिसमें वो रबीन्द्रनाथ टैगोर का रोल प्ले करने जा रहे हैं। हाल ही में वह 'ऊंचाई' में नजर आए थे। अब जल्द कंगना रनोट की फिल्म 'इमरजेंसी' में दिखेंगे। इसके अलावा 'मेट्रो इन दिनों', 'द वैक्सीन वॉर' जैसी फिल्में भी शामिल है। 

    खबरें और भी