अनुराधा पौडवाल ने AR Rahman के 'कम्युनल' कमेंट पर किया रिएक्ट, कहा- 'वो उस मुकाम पर नहीं जहां...'
पॉपुलर संगीतकार एआर रहमान के इंडस्ट्री में सांप्रदायिक भेदभाव पर टिप्पणी के बाद, मशहूर सिंगर अनुराधा पौडवाल ने उनका समर्थन किया है। अनुराधा ने रहमान क ...और पढ़ें

अनुराधा पौडवाल और एआर रहमान (फोटो-इंस्टाग्राम)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बीते दिनों पॉपुलर संगीतकार एआर रहमान ने इंडस्ट्री में हो रहे सांप्रदायिक भेदभाव को लेकर कमेंट किया था। इसके बाद से कई सेलेब्स ने इस मामले पर अपनी बात रखी। कुछ ने उनके पक्ष में बोला तो कई लोगों को रहमान का बोलना गलत लगा।
अनुराधा ने रहमान को बताया नेक इंसान
अब मशहूर सिंगर अनुराधा पौडवाल ने भी इस पर अपनी बात रखी। अनुराधा ने उन्हें एक संत भावना वाला इंसान बताया। एएनआई से बात करते हुए अनुराधा पौडवाल ने ऑस्कर विजेता संगीतकार का समर्थन किया। उन्होंने कहा, "मैं एआर रहमान को उनके संगीत के माध्यम से ही जानती हूं। मैं उनसे व्यक्तिगत रूप से कभी नहीं मिली, लेकिन उनका संगीत बताता है कि वे एक बहुत ही नेक इंसान हैं।"
यह भी पढ़ें- इस दुनिया की यही प्रॉब्लम है...कॉन्ट्रोवर्सी के बीच AR Rahman का करारा जवाब, कम्यूनल बयान पर फिर दी सफाई?
रहमान की सांप्रदायिक टिप्पणियों से जुड़ी मीडिया रिपोर्टों के जवाब में, पौडवाल ने इस बात पर प्रकाश डाला कि मीडिया किस तरह से सवालों को इस तरह से घुमा-फिराकर पेश करती है जिससे भड़काऊ जवाब मिल सकें।
-1770884891680.jpg)
इंटरव्यू लेने वाले सीधा जवाब पसंद नहीं करते
उन्होंने कहा, "मैं इंडस्ट्री में रही हूं और मैंने देखा है कि जब कोई भी कलाकार, सिर्फ एआर रहमान ही नहीं बल्कि कोई भी कलाकार इंटरव्यू के लिए बैठता है, तो इंटरव्यू लेने वाला अक्सर सवालों को इस तरह से पूछता है जिससे मनचाहा जवाब मिल सके। मीडिया, चैनल, सीधे-साधे इंटरव्यू पसंद नहीं करते। क्योंकि वे कुछ और ही चाहते हैं।"
इन सब बातों का कोई मतलब नहीं - अनुराधा
अनुराधा पौडवाल ने आगे कहा, "एआर रहमान ने हमें कई बेहतरीन गाने दिए हैं और वो इन सबसे परे हैं। उन्होंने बहुत कुछ हासिल किया है। वो अब उस मुकाम पर नहीं हैं जहां कोई उनके करियर को प्रभावित कर सके। एक वरिष्ठ कलाकार के तौर पर मैं यही महसूस करती हूं, उन्होंने अपने गानों से कमाल कर दिखाया है। इन सब बातों का कोई मतलब नहीं है।"
-1770884922528.jpg)
बता दे कि एआर रहमान ने बीबीसी एशियन नेटवर्क को दिए इंटरव्यू में कहा था कि इंडस्ट्री में क्रिएटिव लोगों की कमी हो गई है जिसकी वजह से उन्हें पिछले 8 सालों से काम नहीं मिला है।