विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Little Thomas: एडल्ट के बाद अब बच्चों पर बनी फिल्म लेकर आ रहे अनुराग कश्यप, IFFM में होगा वर्ल्ड प्रीमियर

Published: Tue, 23 Jul 2024 02:32 PM (IST)

अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) हिंदी सिनेमा की वो शख्सियत हैं जिनकी लिखी हुई कहानी और निर्देशित फिल्मों को काफी पसंद ...और पढ़ें

'लिटिल थॉमस' फिल्म और अनुराग कश्यप. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
'लिटिल थॉमस' फिल्म और अनुराग कश्यप. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. अनुराग कश्यप प्रोड्यूस करेंगे 'लिटिल थॉमस'
  2. बच्चों पर आधारित फिल्म होगी 'लिटिल थॉमस'
  3. थिएट्रिकल रिलीज से पहले आईएफएफएम में होगा प्रीमियर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। चार फिल्मफेयर पुरस्कार जीत चुके अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) अपनी फिल्मों के लिए खासे चर्चित हैं। 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' बनाने के लिए फेमस अनुराग कश्यप 'महाराज' और 'बैड कॉप' में विलेन का रोल भी प्ले किया है। अब तक अधिकतर ऐसी फिल्में बनाने, जिसका कंटेंट एडल्ट और क्राइम रिलेटेड रहा हो, अनुराग कश्यप अब बच्चों पर बनी मूवी लेकर आ रहे हैं।

आईएफएफएम में होगा वर्ल्ड प्रीमियर

कौशल रजा के डायरेक्शन में बनी 'लिटिल थॉमस' में गुलशन देवैया और 'मिर्जापुर' की रसिका दुग्गल नजर आएंगी। फीचर फिल्म में यह कौशल रजा की पहली डायरेक्टोरियल फिल्म है। इसके पहले वह 'आफ्टरग्लो' और 'वैष्णव जन तो' के लिए दो बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुके हैं। अब बच्चों पर आधारित उनके डारेक्शन में बनी 'लिटिल थॉमस' रिलीज होगी, जिसका वर्ल्ड प्रीमियर इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेल्बर्न (IFFM) में होगा। अनुराग कश्यप इस फिल्म के प्रोड्यूसर होंगे।

यह भी पढ़ें: Anurag Kashyap के घर में घुस गया था अजनबी शख्स, डायरेक्टर को किया स्क्रिप्ट पढ़ने के लिए मजबूर, फिर जो हुआ...

इस फिल्म के बारे में अनुराग कश्यप ने कहा, ''मैंने कौशल की फिल्म 'द मिनिएचरिस्ट ऑफ जूनागढ़' देखी है और ये मुझे काफी पसंद आई। इसके बाद मैंने 'लिटिल थॉमस' की स्क्रिप्ट पढ़ी और इसका विजन समझा। वह बच्चों पर आधारित एक जेन्युन फिल्म बनाना चाहते थे, जिसकी दुनिया बच्चों की सोच के लिहाज से ही हो।''

गोवा के बैकड्रॉप पर बनी है फिल्म

'लिटिल थॉमस' के चाइल्ड आर्टिस्ट हृदयांश पारेख हैं। इस फिल्म को गोवा के बैकड्रॉप पर बनाया गया है। 'लिटिल थॉमस' की कहानी एक ऐसे बच्चे की है, जो अपने पेरेंट्स का इकलौता बेटा है और उसे छोटा भाई चाहिए। इस फिल्म के बारे में गुलशन देवैया ने कहा कि ये स्वीट, क्यूट फिल्म है और मुझे खुशी है कि ये मूवी आईएफएफएम में जा रही है।

700 बच्चों का हुआ था ऑडिशन

इस फिल्म के लिए कौशल रजा ने 700 बच्चों का ऑडिशन लिया। तब जाकर थामस और उसकी गैंग का रोल कौन प्ले करेगा, इसका फैसला हो पाया। 'लिटिल थॉमस' मूवी में मिर्जापुर शो की रसिका दुग्गल भी होंगी। मूवी को थिएटर्स में रिलीज करने से पहले आईएफएफएम में दिखाया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: मेरी पूरी जिंदगी...' जब अनुराग कश्यप ने एक गलत व्यक्ति को मार दिया था थप्पड़, जेल में गुजारनी पड़ी थी रात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।