विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ब्राह्मणों पर विवादित बयान देकर पछताए Anurag Kashyap, परिवार-दोस्त भी खफा, बोले- 'मैं गुस्से में मर्यादा...'

Published: Tue, 22 Apr 2025 01:30 PM (IST)

अनुराग कश्यप ने हाल ही में ब्राह्मणों को लेकर एक विवादित कमेंट कर दिया था जिसके चलते वह सोशल मीडिया ...और पढ़ें

अनुराग कश्यप ने विवादित बयान के लिए मांगी माफी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
अनुराग कश्यप ने विवादित बयान के लिए मांगी माफी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. ब्राह्मण पर अनुराग कश्यप ने दिया था विवादित बयान
  2. सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं अनुराग कश्यप
  3. अनुराग कश्यप से परिवार और दोस्त भी हैं नाराज

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) अपने हालिया विवादित बयान के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। उन्हें बुरी तरह से आलोचना सहनी पड़ रही है। आलम यह है कि अनुराग के इस बयान से उनका परिवार और दोस्त भी आहत हो गए हैं। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर माफी मांगते हुए एक पोस्ट शेयर किया है।

अनुराग कश्यप ने हाल ही में सोशल मीडिया यूजर को जवाब देते हुए एक विवादित बयान दे दिया था। विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने माफी मांगी थी लेकिन बवाल खत्म नहीं हुआ। अब एक बार फिर उन्होंने माफी मांगी है। निर्देशक ने 22 अप्रैल 2025 को एक पोस्ट के जरिए इस विवाद पर रिएक्शन दिया है।

अनुराग कश्यप से नाराज परिवार-दोस्त

अनुराग कश्यप ने पोस्ट में कहा, "मैं गुस्से में किसी को एक जवाब देने में अपनी मर्यादा भूल गया और पूरे ब्राह्मण समाज को बुरा बोल डाला। वो समाज जिसके तमाम लोग मेरी जिंदगी में रहे हैं, आज भी हैं और बहुत कॉन्ट्रीब्यूट करते हैं। आज वो सब मुझसे आहत हैं। मेरा परिवार मुझसे आहत है। बहुत सारे बुद्धिजीवी, जिनकी मैं इज्जत करता हूं मेरे उस गुस्से में, मेरे बोलने के तरीके से आहत हैं। मैंने खुद ही ऐसी बात करके, अपनी ही बात को मुद्दे से भटका दिया।"

यह भी पढ़ें- 'तुम्हारी तो आमदनी भी कम...' Anurag Kashyap के बयान पर बौखलाए Manoj Muntashir, खुलेआम दे डाला ये चैलेंज

Photo Credit - Instagram

खुद के बयान पर हो रहा पछतावा

अनुराग कश्यप ने आगे कहा, "मैं तहे दिल से माफी मांगता हूं, इस समाज से जिनको मैं ये नहीं कहना चाह रहा था, लेकिन आवेश में किसी की घटिया टिप्पणी का जवाब देते हुए लिख दिया। मैं माफी मांगता हूं अपने उन तमाम सहयोगी दोस्तों से, अपने परिवार से और उस समाज से, अपने बोलने के तरीके के लिए, अभद्र भाषा के लिए। अब आगे से ऐसा न हो, मैं उस पर काम करूंगा। अपने गुस्से पर काम करूंगा। और मुद्दे की बात अगर करनी हो तो सही शब्दों का इस्तेमाल करूंगा। आशा है आप मुझे माफ कर देंगे।"

अनुराग कश्यप की आगामी फिल्म

बात करें अनुराग कश्यप के वर्क फ्रंट की तो वह निर्देशन के साथ-साथ अब अभिनय में भी धमाल मचा रहा हैं। महाराजा के बाद अब वह डकैत (Dacoit) में नजर आएंगे जिसका निर्देशन शनेल डियो करेंगे। फिल्म में मृणाल ठाकुर लीड रोल में हैं। 

यह भी पढ़ें- 'मुझे गाली देना है दो...' Anurag Kashyap ने तंज के साथ मांगी माफी, ब्राह्मणों के लिए दिया था विवादित बयान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।