भारत में Diljit Dosanjh की Satluj बैन पर आया अनुराग का रिएक्शन, बोले - 'मैं देखना नहीं चाह रहा था लेकिन अब...'
दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' को जी5 से अचानक हटाए जाने पर अनुराग कश्यप ने प्रतिक्रिया दी है। ...और पढ़ें
-1783506650369_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) की फिल्म सतलुज को लेकर इस समय विवाद चल रहा है। पहले भी फिल्म सर्टिफिकेशन के चक्कर में 4 साल लटकी रही। फिर आखिरकार इसे जी5 (Zee5) पर 3 जुलाई को रिलीज किया गया।
सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चा सी छिड़ गई। लेकिन अचानक दो दिन बाद बिना कोई खास वजह दिए जी5 ने इसे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया और कहा कि अन्य कोई आदेश आने तक फिल्म को अभी नहीं रिलीज किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- 'मेरे मरने के बाद...' अपनी जिंदगी पर किताब लिखेंगे Diljit Dosanjh, 'सतलुज विवाद' के बीच एक्टर ने किया खुलासा
अनुराग कश्यप ने रखी अपनी राय
इसके बाद से कई लोग दिलजीत की फिल्म को लेकर अपनी राय रख रहे। अब इसमें फिल्ममेकर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) भी शामिल हो गए हैं। अनुराग ने हनी त्रेहान की फिल्म 'सतलुज' को OTT प्लेटफॉर्म जी5 (Zee5) से रिलीज के सिर्फ 48 घंटे बाद हटाए जाने पर आवाज उठाई है।
-1783507097751.jpg)
अनुराग ने Zee5 के उस ऑफिशियल बयान का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें कहा गया था कि 'सतलुज' अब भारत में देखने के लिए उपलब्ध नहीं है। अनुराग कश्यप ने लिखा, 'किसी चीज पर बैन लगाने की बात यह है कि आप जितना ज्यादा किसी चीज पर बैन लगाते हैं, लोग उसे उतना ही ज्यादा देखना चाहते हैं। मैं तो यह फिल्म देखने का प्लान भी नहीं बना रहा था,लेकिन अब मुझे यह देखना होगा कि इसे बैन क्यों किया गया।'
खबरें और भी

सीबीएफसी ने क्या दिया था सुझाव
दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' में सीबीएफसी ने 127 कट लगाने के लिए कहा था। लेकिन जब वहां बात नहीं बनी तो इसे बिना किसी कट के साथ ओटीटी पर रिलीज किया गया। अनुराग कश्यप फिल्म से जुड़ी हर घटना के बारे में इंस्टाग्राम पर लगातार जानकारी शेयर कर रहे हैं। फिर चाहे वह रिव्यू हों, फिल्म का अचानक हटाया जाना हो, या फिर इंटरनेट पर मचा वह हंगामा जिसे कई लोग फिल्म के साथ अनुचित व्यवहार मान रहे हैं।
फिल्म में दिलजीत के अलावा कवलजीत सिंह, अर्जुन रामपाल, सुविंदर विक्की और गीतिका वैद्य ओहिलयान नजर आए।
यह भी पढ़ें- 'सतलुज' विवाद गहराया: समीक्षा समिति करेगी फिल्म के भविष्य का फैसला, केंद्र का बड़ा एक्शन