विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

K-Drama सिनेमा में भारत का नाम रोशन करेंगी Anushka Sen, 3 साल की मेहनत के बाद हाथ लगी बड़ी कोरियन फिल्म

Published: Thu, 09 Jul 2026 09:38 AM (IST)

टीवी एक्ट्रेस अनुष्का सेन आने वाले समय में के ड्रामा मूवी में नजर आएंगी।

अनुष्का सेन को मिली कोरियन फिल्म (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

अनुष्का सेन को मिली कोरियन फिल्म (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. अनुष्का शर्मा कोरियन फिल्म का बनीं हिस्सा

  2. इस के-ड्रामा एक्टर संग करेंगी काम

  3. इस दिन रिलीज होगी अनुष्का की मूवी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बाल वीर और झांसी की रानी जैसे कई धारावाहिकों से फैंस के दिलों को जीतने वालीं अभिनेत्री अनुष्का सेन के हाथ अब एक बड़ा अवसर मिला है। जल्द ही वह एक्टिंग के मामले में विदेशी सरजमीं पर भारत का नाम रोशन करती दिखेंगी। 

अनुष्का सेन के हाथ कोरियन ड्रामा की एक बड़ी फिल्म लगी है, जिसको लेकर एक्ट्रेस का नाम फिलहाल सुर्खियां बटोर रहा है। आइए इस मामले के बारे में थोड़ा और जानते हैं-

के-ड्रामा में होगा अनुष्का का डेब्यू

भारतीय सिनेमा के साथ-साथ कई कलाकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और दूसरे देशों के सिनेमा में भी अपनी कला का परचम लहरा रहे हैं। इन कलाकारों की सूची में अभिनेत्री अनुष्का सेन का नाम भी शामिल हो गया है।

anushka sen k drama

यह भी पढ़ें- Cannes 2025 के रेड कारपेट पर 22 साल की Anushka Sen का डेब्यू, 611 घंटे में बने खूबसूरत गाउन से खींचा ध्यान

के ड्रामा (कोरियन ड्रामा) शो की प्रशंसक रही अनुष्का को अब स्वयं दक्षिण कोरियन फिल्म में काम करने का मौका मिला है। वह म्यूजिकल फिल्म जेजू ओले (Jeju Olle) में अभिनेता कांग ह्युंग सियोक (Kang Hyung Seok) के साथ नजर आएंगी। इसमें अनुष्का को तीन साल लगे।

anushkasen

अनुष्का बताती हैं- हर दिन जब मैं उठती थी तो सोचती कि मैं अभी भी सपना देख रही हूं। मैंने इस फिल्म के लिए सच में बहुत मेहनत की, क्योंकि मुझ पर बेहतरीन परफार्मेंस देने की जिम्मेदारी थी। हालांकि, दक्षिण कोरिया के प्रोजेक्ट से जुड़ना अनुष्का के लिए कोई नया अनुभव नहीं है। इससे पहले साल 2023 में उन्हें दक्षिण कोरिया पर्यटन का ब्रांड अंबेसडर बनाया गया था।

अनुष्का कहती हैं- कोरोना के दौरान मैं और मेरी मां साथ में के ड्रामा (कोरियन ड्रामा शो) देखते थे। वह पहली इंसान थीं, जिन्होंने कहा था कि मैं एक दिन ऐसा कुछ करते हुए देखना चाहूंगी। अब पीछे मुड़कर देखती हूं, तो यह सिर्फ मेरे लिए सपना सच होना नहीं है, बल्कि वो है जिस पर मेरे परिवार ने शुरू से ही विश्वास किया।

कब रिलीज होगी जेजू ओले

बात की जाए अनुष्का सेन की कोरियन फिल्म जेजू ओले की रिलीज डेट के बारे में तो अभी तक मेकर्स की तरफ से इसकी आधिकारिक रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि इस साल नवंबर के महीने में इस बड़े पर्दे पर पेश किया जा सकता है। 

यह भी पढ़ें- इवेंट के दौरान Anushka Sen को डांट लगाते दिखे Neil Nitin Mukesh, लोग बोले - 'कुछ तो बड़ा हुआ है'