Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    चल गया पता! सिर्फ इस वजह से Anushka Sharma और Virat Kohli देश छोड़ लंदन में हुए शिफ्ट

    Updated: Sat, 26 Apr 2025 02:53 PM (IST)

    अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) भारत छोड़ लंदन में शिफ्ट हो गए हैं। दोनों के देश छोड़ विदेश में सेटल होने की गुत्थी अभी तक ...और पढ़ें

    अनुष्का-विराट के देश छोड़ने की वजह आई सामने। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    अनुष्का-विराट के देश छोड़ने की वजह आई सामने। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 2024 में लंदन में शिफ्ट हुए थे अनुष्का-विराट
    2. दोनों बच्चों को लंदन में पाल रहे अनुष्का-विराट
    3. अनुष्का शर्मा ने दूसरे बच्चे को लंदन में दिया था जन्म

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बी-टाउन के सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। एक तरफ अनुष्का का सिनेमा जगत में सिक्का चलता है, दूसरी ओर विराट मैदान में बल्ला चलाते हैं। दोनों जब भी साथ में आते हैं तो अपनी केमिस्ट्री से छा जाते हैं। मगर जब से दोनों देश छोड़ विदेश में शिफ्ट हुए हैं, तब से फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं।

    अनुष्का शर्मा और विराट कोहली 2024 से ही लंदन में रह रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपने दूसरे बच्चे की डिलीवरी भी लंदन में ही कराई थी। कपल ने चुपके-चुपके विदेश में शिफ्ट होने का प्लान बना लिया था और वे पिछले साल वहां बस भी गए। मगर इसका असली कारण क्या है, यह अभी तक साफ नहीं हुआ था। मगर अब एक एक्ट्रेस के पति ने बताया है कि क्यों कपल देश छोड़ विदेश बस गया।

    क्यों अनुष्का-विराट ने छोड़ा देश?

    माधुरी दीक्षित के पति और डॉ श्रीराम नेने ने एक हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया है कि अनुष्का ने आखिर क्यों पति विराट के साथ लंदन में शिफ्ट होने का फैसला किया था। रणवीर इलाहाबादिया के साथ बातचीत में श्रीराम नेने ने कहा, "हमने एक दिन अनुष्का के साथ बातचीत की और यह बहुत दिलचस्प थी। वे लंदन जाने के बारे में सोच रहे थे क्योंकि वे अपनी सफलता (यहां) को एन्जॉय नहीं ले पा रहे थे और हम उनकी इस परेशानी की सराहना करते हैं, क्योंकि वे जो कुछ भी करते हैं वह ध्यान आकर्षित करता है। हम आइसोलेटेड हो जाते हैं।"

    View this post on Instagram

    A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

    लाइमलाइट से दूर बच्चों की कर रहे परवरिश

    श्रीराम नेने ने यह भी बताया कि कैसे पब्लिक फिगर होने के कारण उनकी पर्सनल लाइफ में दखलअंदाजी होने लगती है जो माधुरी को पसंद नहीं है। उन्होंने कहा, "मैं सबके साथ घुल-मिल जाता हूं। मैं बिंदास हूं लेकिन यह चैलेंजिंग भी होता है। हमेशा एक सेल्फी मोमेंट होता है।"

    यह भी पढ़ें- Anushka Sharma नहीं, ये हीरोइन बनने वाली थी सुल्तान की 'आरफा', Salman Khan ने फिल्म से निकालने की बताई थी वजह

    खबरें और भी

    Photo Credit - Instagram

    श्रीराम नेने ने आगे कहा, "यह बुरी बात नहीं है लेकिन एक समय ऐसा आता है जब यह दखलंदाजी बन जाता है, जब आप डिनर या लंच पर होते हैं, और आपको इसके बारे में शांत रहना पड़ता है। मेरी पत्नी के लिए यह एक इश्यू बन जाता है लेकिन वे (अनुष्का-विराट कोहली) प्यारे लोग हैं और वे अपने बच्चों को नॉर्मल तरीके से पालना चाहते हैं।"

    यह भी पढ़ें- पहले लगाया गले, फिर संवारे बाल... भारत की जीत के बाद Virat Kohli-Anushka Sharma के क्यूट मोमेंट्स ने जीता दिल