विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'ये तो वीरजारा मोमेंट है', Virat Kohli ने Preity Zinta को दिखाई खास इंसान की फोटो, एक्ट्रेस का रिएक्शन वायरल

Published: Tue, 22 Apr 2025 12:27 PM (GMT+05:30)

आईपीएल के मैच के दौरान कई ऐसी फोटोज और वीडियोज इंटरनेट पर वायरल होती हैं जो पूरी तरह से फैंस ...और पढ़ें

विराट कोहली-प्रीति जिंटा की वीडियो वायरल/ फोटो- X Account
विराट कोहली-प्रीति जिंटा की वीडियो वायरल/ फोटो- X Account

HighLights

  1. विराट कोहली -प्रीति जिंटा का वीडियो हुआ वायरल
  2. क्रिकेटर ने प्रीति जिंटा को मिलवाया अपने दो करीबियों से
  3. सोशल मीडिया पर फैंस ने एन्जॉय किया 'वीरजारा' मोमेंट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल (IPL 2025) का क्रेज लोगों में देखने को मिल रहा है। अगले महीने 25 मई को इस सीजन का ग्रैंड फिनाले होने वाला है। इस बार सबसे सफल टीमों में विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु भी शामिल है, जो 7 में से अब तक चार मैच जीतकर पांचवें पायदान पर पहुंच चुकी है। बीते दिन ही RCB ने प्रीति जिंटा की टीम पंजाब किंग्स (PBKS) को 7 विकेट से हराकर जीत हासिल की है। 

आईपीएल के सीजन सिर्फ अपने मैच के लिए ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। शाह रुख-जूही जहां अपनी टीम के सभी मैच में स्टेडियम में मौजूद रहते हैं, तो प्रीति जिंटा भी अपनी टीम का हौसला बढ़ाने के लिए आती हैं। अब बीते दिन हुए मैच से ही प्रीति जिंटा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह क्रिकेटर विराट कोहली के साथ नजर आ रही हैं। इस वीडियो में विराट कोहली और प्रीति खिलखिलाकर हंस रहे हैं। इस वीडियो में विराट प्रीति को अपने करीबी की फोटो भी दिखा रहे हैं, कौन है वो 'किंग कोहली' का खास, चलिए जानते हैं: 

विराट ने प्रीति को दिखाई अपने दिल के करीब इंसान की फोटो? 

मैच खत्म होने के बाद विराट कोहली और प्रीति जिंटा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विराट पहले पंजाब किंग्स की टीम से हाथ मिलाते हैं, उसके बाद वह सीधा टीम की ओनर प्रीति जिंटा से जाकर मिले। इस दौरान विराट कोहली प्रीति जिंटा विराट कोहली के फोन में कुछ देख रही हैं।

यह भी पढ़ें: 'वो पास्‍ट था', युजवेंद्र चहल ने अपने दिल की बात बताकर प्रीति जिंटा को कर दिया बहुत खुश

प्रीति जिंटा का फोन देखने के बाद जो रिएक्शन सामने आ रहा है, वह लोगों का ध्यान खींच रहा है। एक्ट्रेस की प्रतिक्रिया देखकर कुछ फैंस ये अंदाजा लगा रहे हैं कि क्रिकेटर उन्हें अपने दोनों बच्चों अकाय और वामिका की फोटो दिखा रहे हैं। कई फैंस तो वीडियो को 'वीरजारा' मोमेंट भी बता रहे हैं। 

यूजर्स बोले प्रीति से मिलकर विराट काफी खुश दिख रहे हैं 

विराट कोहली फोटो में जिस तरह से प्रीति से मिलने के बाद मुस्कुरा रहे हैं, उसे देखकर फैंस मसखरी करने से खुद को नहीं रोक पा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "विराट कोहली कल से कुछ ज्यादा ही खुश नजर आ रहे हैं"।

दूसरे यूजर ने लिखा, "प्रीति जिंटा और विराट कोहली जैसे मिले हैं, ये आईपीएल के सबसे अच्छे पलों में से एक है। उन्होंने विराट को जीत की बधाई भी दी"। 

एक और अन्य यूजर ने लिखा, "किंग पंजाब की क्वीन से मिलने आया है, ये देखकर तो दिल खुश हो गया"। एक अन्य यूजर ने लिखा, "ये तो पूरा वीरजारा मोमेंट है"। 

यह भी पढ़ें: PBKS vs CSK: प्रियांश आर्य ने सीएसके के खिलाफ जड़ा रिकॉर्ड शतक, Preity Zinta का रिएक्‍शन लूट रहा वाहवाही - Video

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।