यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Krrish 4: 'प्रिया' को बॉलीवुड में लेकर ही आएंगे Hrithik Roshan, कृष 4 में सास के साथ दिखेंगी Priyanka Chopra?
ऋतिक रोशन के खाते में इस वक्त दो बड़ी फिल्में हैं। पहली वॉर 2 और दूसरी कृष 4। जब से कृष 4 की अनाउंसमेंट हुई है फैंस दोबारा से स्क्रीन पर वो मैजिक देखन ...और पढ़ें

HighLights
- Krrish 4 की हुई ऑफिशियल अनाउंसमेंट
- प्रियंका चोपड़ा की होगी वापसी?
- ऋतिक रोशन निभाएंगे लीड रोल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कृष 3 (Krrish 3) के बारह साल बाद इस फिल्म की चौथी किस्त की आधिकारिक घोषणा हाल ही में की गई थी। ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) स्टारर कृष 4 (Krrish 4) को आदित्य चोपड़ा की यशराज फिल्म्स प्रोड्यूस करेगी। दिलचस्प बात यह है कि ऋतिक कृष 4 के साथ एक निर्देशक के तौर पर अपना डेब्यू करेंगे।
फीमेल लीड में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा
अभिनेता ने अपने पिता राकेश रोशन की विरासत को आगे बढ़ाते हुए निर्देशन का कार्यभार संभाला। इसके बाद ये खबर आई कि इस फिल्म में कई पुराने किरदारों की वापसी हो सकती है। प्रियंका चोपड़ा फिल्म में फीमेल लीड प्ले करेंगी।
.jpg)
यह भी पढ़ें: Krrish 4 में सस्पेंस से भरा रहेगा Hrithik Roshan का किरदार, पहली बार पर्दे पर दिखेगा अनोखा अंदाज
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ऋतिक और आदित्य ने कृष 4 में मुख्य भूमिका के लिए प्रियंका को लेने का फैसला किया है। अभिनेत्री कथित तौर पर सुपरहीरो फिल्म में प्रिया की भूमिका निभाने के लिए वापस आएंगी। दरअसल इस वक्त ऋतिक अमेरिका में हैं, ऐसा पता लगा कि उनकी निक और प्रियंका से मुलाकात भी हुई है।
#HrithikRoshan says he met #PriyankaChopra and #NickJonas yesterday night ♥️ https://t.co/3rc9lRpgsT pic.twitter.com/Bs9cvNElqW
— ✨️ (@daalchaawal_) April 11, 2025
अमेरिका में प्रशंसकों के साथ मीट-एंड-ग्रीट कार्यक्रम के दौरान, ऋतिक ने खुलासा किया कि उन्होंने न्यूयॉर्क में प्रियंका और निक के साथ कुछ बेहतरीन समय बिताया। उन्होंने ब्रॉडवे शो के लिए निक की भी प्रशंसा की। ऋतिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें वे इस मुलाकात के बारे में बात कर रहे हैं।
खबरें और भी
लोगों को पसंद है दोनों की केमिस्ट्री
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार,"ऋतिक और प्रियंका एक बेहतरीन पेयर हैं। कृष' मूवी के बाकी दो पार्ट्स में ऋतिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा की केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। बताया जा रहा है कि फिल्म की जर्नी 'कोई मिल गया','कृष' और 'कृष 3' के किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती दिखाई देगी। ऐसे में 'कृष 4' में प्रियंका चोपड़ा की वापसी तय है और वो इसमें प्रिया की भूमिका में नजर आएंगी।
.jpg)
ऋतिक ने की प्रियंका से मुलाकात?
यस राज फिल्म्स में प्री-प्रोडक्शन का काम जोरो शोरों से चल रहा है। दूसरी ओर, ऋतिक जाहिर राइटर्स के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। सूत्र ने कहा, "कुछ प्रोजेक्ट ऐसे हैं जो वीएफएक्स को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किए गए हैं, लेकिन कृष 4 एक ऐसी फिल्म है, जिसमें वीएफएक्स की शुरुआत कहानी से होती है, जो जादुई है।