यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अकाय के जन्म के बाद पहली बार Anushka Sharma देखने पहुंचीं मैच, विराट के चौके-छक्के पर ऐसा था अभिनेत्री का रिएक्शन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच शनिवार को बेंगलुरु क्रिकेट स्टेडियम में शानदार मैच देखने को मिला। इस दौरान विराट कोहली (Virat Kohli) क ...और पढ़ें

HighLights
- बेंगलुरु क्रिकेट स्टेडियम में नजर आईं अनुष्का शर्मा
- पति विराट कोहली को किया पूरा सपोर्ट
- सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक्ट्रेस की तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) भले ही पर्दे से दूर हो चुकी हो, लेकिन अपने फैंस के दिलों में आज भी हैं। इस साल अभिनेत्री दूसरी बार मां बनीं। उन्होंने 15 फरवरी को बेटे अकाय (Akaay) को लंदन जन्म दिया।
मां बनने के करीब ढाई महीने बाद उन्हें शनिवार को बेंगलुरु क्रिकेट स्टेडियम में अपने पति-क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) और उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bengaluru) को चीयर करते हुए देखा गया। दिसंबर से अनुष्का ने मीडिया से दूरी बनाई हुई थी। अब आखिरकार उन्हें स्पॉट कर ही लिया। सोशल मीडिया पर उनकी कई फोटोज वायरल हो रही हैं।
यह भी पढ़ें- Anushka Sharma के जन्मदिन पर पति Virat Kohli ने लुटाया प्यार, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट
बेंगलुरु स्टेडियम में नजर आईं अनुष्का शर्मा
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच शनिवार को बेंगलुरु क्रिकेट स्टेडियम में मैच हुआ, जहां बेटे अकाय (Akaay) के जन्म के बाद अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) नजर आईं। इस आईपीएल सीजन में पहली बार देखते हुए अनुष्का (Anushka) के फैंस खुश नजर आ रहे हैं। इस दौरान विराट कोहली ने जबरदस्त बैटिंग की। ऐसे में पति को अभिनेत्री भी अपने पति को पूरा-पूरा सपोर्ट कर रही थी।

जब विराट के लिए हैरान हुईं अनुष्का
मैच में एक पल ऐसा भी आया जब विराट (Virat Kholi) रन-आउट होते-होते बचे। दरअसल, विराट रन-आउट होते बाल-बाल बचे थे। उस पल अनुष्का का रिएक्शन तेजी से वायरल हो रहा है। तस्वीर में देख सकते हैं अकाय (Akaay) की मम्मी का मुंह खुला हुआ और आंखें बड़ी-बड़ी नजर आ रही है। हालांकि, वह इस फोटो में बेहद क्यूट लग रही हैं।
खबरें और भी
.jpg)
अनुष्का शर्मा की आने वाली फिल्म
अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के वर्कफ्रंट की बात करें, तो जल्द ही फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' (Chakda 'Xpress) में नजर आएंगी। ये फिल्म उनके करियर में बड़ी फिल्म साबित होगी। क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक पर बेस्ड फिल्म में वो लीड रोल प्ले कर रही हैं।
